फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sanatan culture depicted through drama

Ambala News: नाटक से दर्शाई सनातन संस्कृति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Sanatan culture depicted through drama
अंबाला। सिटी के एस ए जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव (अभ्युदय) का आयोजन हुआ। जिसमें भारत के अभ्युदय से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इन कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मंच पर इंद्रधनुष के रंगों की छटा बिखेरी।
विज्ञापन

पूर्व महिला मंडल एवं पर्यटन मंत्री असीम गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रधानाचार्या रुचिका भूटानी ने अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि हमारा भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। छात्रों की ओर से समूह नृत्य के माध्यम से भारत की सत्यता को दर्शाते हुए गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु नृत्य महासंग्राम की प्रस्तुति ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा बच्चों ने भारत को विश्व गुरु बनाने से संबंधित समस्याओं जनसंख्या नियंत्रण, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, सनातन संस्कृति, बच्चों का विदेश में ना जाकर अपने भारत में ही अपना सर्वस्व देने पर जागरूकता अभियान पर नाटक मंचन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक एवं सह-पाठयक्रमी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के प्रधान राजेंद्र जैन विशिष्ट अतिथि के रूप शामिल रहे। वहीं, स्कूल की प्रबंधक समिति के प्रधान संदीप जैन, उप प्रधान पुनीत जैन, प्रबंधक (एडवोकेट) आशीष जैन, रविकांत जैन, कोषाध्यक्ष मनीष जैन व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed