फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sambhar entered house, left in peacock forest

Ambala News: मकान में घुसा सांभर, मोरनी के जंगल में छोड़ा

Thu, 04 Dec 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 04 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Sambhar entered house, left in peacock forest
अंबाला सिटी। नारायणगढ़ के डेरा गांव में एक घर में भूसे के मकान में घुसे सांभर (बारहसिंगा) को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू अभियान काफी देर तक चला। इस दौरान सांभर के रेस्क्यू को देखने के लिए ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सांभर को वन विभाग नारायणगढ़ से वन रक्षक नितिन और सोनू, वन्य जीव प्राणी अंबाला से इंस्पेक्टर राकेश कुमार और भरत सिंह, वंदे मातरम दल से राजकुमार, रामचंद्र, सौरभ, मनीष ने रेस्क्यू किया। यह रेस्क्यू अभियान करीब 2 घंटे तक चला। इस दौरान रामचंद्र और रामकुमार को हल्की चोट भी लगी।
विज्ञापन

भरत सिंह ने बताया कि शाम करीब 4 बजे डेरा गांव में रघुबीर के मकान में सांभर घुस गया था और यह सांभर भूसे के मकान में जाकर बैठ गया था। बाहर लोगों की भीड़ जुटने पर सांभर बाहर नहीं आ पाया और इसे जाल से रेस्क्यू किया गया। यह सांभर पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है। भरत ने बताया कि मंडलीय वन्य जीव अधिकारी पंचकूला के निर्देशानुसार इस सांभर को देर शाम बेरवाला जंगल मोरनी में सुरक्षित छोड़ा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed