फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Samagra Shiksha employment fair on 16th

Ambala News: समग्र शिक्षा का रोजगार मेला 16 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Samagra Shiksha employment fair on 16th
अंबाला सिटी। शहर के पुलिस लाइन राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 16 जनवरी मंगलवार को जिला स्तरीय रोजगार मेला लगेगा। इसका आयोजन हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में समग्र शिक्षा अंबाला की अध्यक्ष और एडीसी अपराजिता के नेतृत्व और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के मार्गदर्शन में होगा।
विज्ञापन

मेले में जिले के राजकीय विद्यालयों से एनएसक्यूएफ घटक के अंतर्गत 2022-23 सत्र के 12वीं पास विद्यार्थी भाग लेंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक सुधीर कालड़ा ने बताया कि रोजगार मेले में नौकरियों की पेशकश करने वाली कंपनियों एवं अन्य नियोक्ताओं को पत्र के माध्यम से सूचित किया जा चुका है। इन कंपनियों में एचडीएफसी, लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया, ओएसिस ओवरसीज एक्सपोर्ट लिमिटेड, विशाल मेगा मार्ट, एचसीएल टेक बी एवं जिका जी इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमेशन विभिन्न नामी कंपनियों के साथ-साथ करीब 20 कंपनियां शामिल है।
विज्ञापन

इस रोजगार मेले में करीब 75 की संख्या में वह विद्यार्थी भाग लेंगे जो राजकीय विद्यालयों में एनएसक्यूएफ घटक के अंतर्गत दी जा रही कौशल शिक्षा के किसी भी कौशल विषय के साथ सत्र 2022-23 में 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं एवं इसके साथ-साथ 18 वर्ष की आयु भी पूर्ण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण एनएसक्यूएफ पोर्टल पर हो चुका है, उन्हें साक्षात्कार के समय अपने बायोडाटा के साथ-साथ अपने पांच पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड की कॉपी एवं अभिभावकों का सहमति पत्र भी लाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक परियोजना समन्वयक पूजा शर्मा ने बताया कि जिला अंबाला के 72 विद्यालयों में एनएसक्यूएफ घटक के अंतर्गत 14 विभिन्न कौशलों में व्यावसायिक शिक्षा दी जा रही है, जिनके अंतर्गत इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रिटेल, बैंकिंग फाइनेंस एंड इंश्योरेंस, होटल मैनेजमेंट, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, हेल्थ केयर, ब्यूटी एंड वैलनेस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, आटोमोटिव, पावर, कंस्ट्रक्शन, वस्त्र और परिधान निर्माण इत्यादि कौशल सम्मिलित है और समय-समय पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इन सभी कौशल विषयों के विद्यार्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाता है।

अंबाला सिटी के पॉलीटेक्रिक चौक से तीन सवारियों सहित गुजरता दोपहियां वाहन ।

अंबाला सिटी के पॉलीटेक्रिक चौक से तीन सवारियों सहित गुजरता दोपहियां वाहन ।

अंबाला सिटी के पॉलीटेक्रिक चौक से तीन सवारियों सहित गुजरता दोपहियां वाहन ।

अंबाला सिटी के पॉलीटेक्रिक चौक से तीन सवारियों सहित गुजरता दोपहियां वाहन ।

अंबाला सिटी के पॉलीटेक्रिक चौक से तीन सवारियों सहित गुजरता दोपहियां वाहन ।

अंबाला सिटी के पॉलीटेक्रिक चौक से तीन सवारियों सहित गुजरता दोपहियां वाहन ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed