{"_id":"6a18734d5f46ff59ac0f7219","slug":"salesman-attacked-with-bottles-and-bricks-for-refusing-to-give-petrol-in-a-bottle-ambala-news-c-36-1-amb1001-163898-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बोतल में पेट्रोल देने से मना करने पर सेल्समैन पर बोतल और ईंटों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बोतल में पेट्रोल देने से मना करने पर सेल्समैन पर बोतल और ईंटों से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। मंजी साहब गुरुद्वारा के पास स्थित सिटी मोटर इंडियन पेट्रोल पंप पर बीती देर रात दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। बीयर की खाली बोतल में पेट्रोल न देने पर कुछ युवकों ने ड्यूटी पर तैनात सेल्समैन पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने सेल्समैन के सिर पर बीयर की बोतल से कई वार किए। इससे वह लहूलुहान हो गया। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने ईंट-पत्थरों से हमला करने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
मूल रूप से कृष्णा गली, कलाल माजरी के रहने वाले पीड़ित सेल्समैन सरवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 26 मई की रात पेट्रोल पंप पर अपनी शिफ्ट में तैनात था। रात करीब 10:50 बजे एक युवक-युवती स्प्लेंडर बाइक पर तेल डलवाने आए और चले गए। इसके बाद रात करीब 12:10 बजे दो युवक हाथ में बीयर की खाली बोतल लेकर पैदल ही पंप पर पहुंचे और पेट्रोल मांगने लगे। सरवन के अनुसार, नियमों का हवाला देकर जब उसने बोतल में पेट्रोल देने से मना किया और एक युवक को टोकते हुए कहा कि तुम अभी कुछ देर पहले ही बाइक पर तेल डलवाकर गए हो, तो आरोपी भड़क गए। दोनों युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने हाथ में पकड़ी बीयर की बोतल सरवन के सिर पर दे मारी।
घायल सेल्समैन जान बचाने के लिए भागकर केबिन में छुपा, तो पीछे से दो और युवक हाथों में ईंटें लेकर आ गए। आरोपियों ने केबिन को घेरकर जान से मारने की धमकियां दीं और फरार हो गए। वारदात के बाद खून से लथपथ सेल्समैन को पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, सरवन के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट और सूजन है, जबकि सिर के दाहिने हिस्से पर करीब 5 सेंटीमीटर लंबा और गहरा घाव आया है। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सिर का सीटी स्कैन करवाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की धारा 115(2), उकसावे या किसी गंभीर अपराध का प्रयास/दुष्प्रेरणा धारा 110, आपराधिक धमकी देना धारा 351(2) और सामान्य मंशा की धारा 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके का मुआयना किया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।