फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Saini vs Saini in the mayoral race, BJP eyes Punjabi voters

Ambala News: मेयर पद पर सैनी बनाम सैनी, भाजपा की पंजाबी मतदाताओं पर नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Saini vs Saini in the mayoral race, BJP eyes Punjabi voters
नए कपड़ा मार्केट में आयोजित जनसभा में मौजूद सभी नेता। संवाद
- दिल्ली से विशेष तौर पर बुलाए गए मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की पंजाबी समाज में है खास पहचान
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। शुक्रवार को नामांकन के बाद अब वार्डों में भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया। खास बात ये है कि जातीय समीकरण बैठाने में भाजपा भी पूरी तैयारी में दिख रही है। शुक्रवार को नामांकन के दिन भाजपा ने न्यू कपड़ा मार्केट सिटी में नामांकन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मुख्य तौर पर दिल्ली से मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को बुलाया गया। वहीं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा दूसरे नंबर के नेता भी रहे। अंबाला सिटी में मेयर का चुनाव सैनी बनाम सैनी हो गया है। दोनों ही मेयर प्रत्याशी सैनी समाज से ताल्लुक रखते हैं। खास बात है कि अंबाला में पंजाबी समाज के काफी मतदाता हैं। यही कारण है कि दिल्ली से मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को विशेष तौर पर बुलाया गया, क्योंकि वह पंजाबी समाज में अलग पहचान रखते हैं।



नेताओं ने ट्रिपल इंजन सरकार का दिखाया सपना



नामांकन कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने लोगों का ध्यान केंद्र और प्रदेश सरकार पर आकृष्ट किया। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। उनके यहां सिर्फ एक परिवार की चलती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ सत्ता के लिए लड़ाई लड़ रही है। उनका देश के विकास से नाता नहीं है। जब से पीएम मोदी बने हैं तब से विकास दर काफी बढ़ी है। यह हमारी पार्टी की सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अगर अंबाला के लाेग नगर निगम में भी जीत दिलाते हैं तो ट्रिपल इंजन की सरकार विकास कार्य अच्छे से करा सकती है। इसी प्रकार पूर्व मंत्री असीम गोयल ने संबोधन में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनदीप राणा व अन्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन



नगर निगम में काम कर चुकी हूं, सिस्टम जानती हूं : अक्षिता


भाजपा की मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने नामांकन के बाद सिर्फ दो बातें कहीं। उन्होंने कहा कि वह नगर निगम में काम कर चुकी हैं और सिस्टम को अच्छी तरह समझती हैं। उसी के आधार पर समस्याएं दूर करने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंच और फोटो से पूर्व मेयर गायब



भाजपा के नामांकन कार्यक्रम में पूर्व मेयर शैलजा संदीप सचेदवा नहीं नजर आईं। उनका कोई फोटो भी मंच पर नहीं दिखाई दिया। साथ ही कार्यक्रम स्थल के बाहर पार्टी ने जो बैनर लगवाए थे उस पर भी पूर्व मेयर का फोटाे नहीं था। ऐसे में कार्यक्रम स्थल पर ही इस बात की चर्चा थी कि मंच और फोटो दोनों से पूर्व मेयर को किसने गायब कर दिया। इस संबंध में जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से उनके पास कोई निमंत्रण नहीं था।

नए कपड़ा मार्केट में आयोजित जनसभा में मौजूद सभी नेता। संवाद

नए कपड़ा मार्केट में आयोजित जनसभा में मौजूद सभी नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed