{"_id":"6961613cd495360616016d9a","slug":"safety-audit-of-playgrounds-and-equipment-ambala-news-c-36-1-amb1002-156106-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खेल मैदानों और उपकरणों का होगा सेफ्टी ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खेल मैदानों और उपकरणों का होगा सेफ्टी ऑडिट
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला खेल परिषद की शुक्रवार को उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बैठक ली। उन्होंने जिला खेल अधिकारी, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले खेल मैदानों और उपकरणों का संयुक्त रूप से जायजा लें और उनका गहन सेफ्टी ऑडिट करें। बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि खेल उपकरणों या बुनियादी ढांचे की कमी के कारण किसी भी खिलाड़ी के साथ कोई अनहोनी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकारी जिला खेल अधिकारी से स्टेडियमों में उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा मानकों की जानकारी ली।
खेल अधिकारी ने बताया कि खेल विभाग के स्टेडियमों का ऑडिट पहले ही किया जा चुका है और कमियों को दुरुस्त कर दिया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अन्य संबंधित विभाग भी अपने अधीन आने वाले खेल परिसरों की जिम्मेदारी तय करें। इस अवसर पर मेयर शैलजा सचदेवा, एसडीएम विनेश कुमार, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
खेल उपकरणों की पूर्ति को निविदा लगाने के आदेश
उपायुक्त ने स्टेडियमों में साफ-सफाई और मरम्मत कार्यों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि महिला खिलाड़ियों और छात्राओं के लिए खेल परिसरों में अलग से शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। खेल उपकरण जैसे हॉकी स्टिक, क्रिकेट और टेनिस बॉल आदि की आगामी 6 महीने की जरूरतों की रिपोर्ट तैयार कर निविदा प्रक्रिया शुरू की जाए। बिजली बिलों में कटौती और पर्यावरण संरक्षण के लिए स्टेडियमों में सोलर पावर सिस्टम लगाए जाएं।
विज्ञापन
वुशू खेल के लिए अलग से बहुउद्देशीय हॉल
बैठक में राजीव गांधी खेल स्टेडियम में निर्माणाधीन स्विमिंग पूल की प्रगति, आनंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सीसीटीवी कैमरे लगाने और बैडमिंटन हॉल के नवीनीकरण पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने राजीव गांधी स्टेडियम में वुशू खेल के लिए अलग से बहुउद्देशीय हॉल तैयार करने का एस्टीमेट बनाने के निर्देश भी दिए।