{"_id":"6283f3974fb71e41d34eb74a","slug":"safai-karamcharis-sitting-on-hunger-strike-in-support-of-demands-ambala-news-knl1085294177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
बराडा स्थित नगर पालिका के सफाई कर्मी दो दिन की भूख हड़ताल पर रोष प्रकट करते हुए
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बराड़ा। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नपा सफाई कर्मचारी संघ के पांच सदस्यों ने कार्यालय परिसर में दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठकर विरोध जताया। कार्यकारिणी प्रधान सुलोचन कुमार के अनुसार संघ व सरकार के बीच काफी समय बातचीत का दौर चला, परंतु कोई ठोस कार्रवाई न होने के चलते संघ को कड़े कदम उठाने पर विवश किया गया है।
संघ ने इससे पूर्व स्थानीय मंत्रियों, विधायकों को ज्ञापन देकर और उल्टे झाड़ू के साथ मुख्य बाजारों में रोष प्रदर्शन कर सरकार को समस्याओं और मांगों से अवगत करवाया। इसके बावजूद सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैया के कारण संघ अब कड़े निर्णय लेने के लिए मजबूर हो गया है। राज्य के 11 नगर निगमों, 21 नगर परिषद, 55 नगर पालिकाओं व अग्निशमन विभाग के हजारों कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय के समक्ष दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल के चलते रोष प्रदर्शन कर धरने पर बैठेंगे।
पूर्व में सरकार द्वारा कौशल रोजगार निगम के त्रुटि पूर्ण निर्णय, एक्स ग्रेशिया, वेतनमान, नियमितीकरण, महंगाई भत्ता, आउट सोर्सिंग पॉलिसी, अमानवीय व्यवहार और शोषण आदि संबंधी विभिन्न 12 मांगों पर सैद्धांतिक सहमति बनने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यदि सरकार ने समय रहते संघ की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो संघ संघर्ष और तेज करेगा व पूर्ण हड़ताल जैसे कठोर कदम उठाने को विवश होगा। किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए और जनता की परेशानी का उत्तरदायित्व सरकार का होगा। हड़ताल में बलकार सिंह, वेद प्रकाश, संजय कुमार, अशोक कुमार, रोबिन शामिल रहे।