फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rush for admission in RTE, tomorrow is the last date

Ambala News: आरटीई में दाखिले के लिए भीड़, कल आखिरी तारीख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Rush for admission in RTE, tomorrow is the last date
अंबाला खंड वन में बीईओ कार्यालय में आरटीई में दा​खिले के लिए फार्म जमा करवाते हुए अ​भिभावक। संव
अंबाला सिटी। आरटीई नियम के तहत दाखिले के लिए अभिभावक लगातार आवेदन करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी सुबह से शाम तक आवेदन करने की भीड़ रही।
विज्ञापन

इनमें नर्सरी में 39, प्रथम कक्षा के लिए 17 और एलकेजी कक्षा के लिए 4 आवेदन आए। विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन के बाद तारीख को 30 अप्रैल तक बढ़ाया है। इसके बाद दाखिले को लेकर आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। अंबाला खंड वन में सोमवार तक नर्सरी में 422, एलकेजी में 15, यूकेजी में दो और प्रथम कक्षा के लिए 135 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में आरटीई नियम में दाखिले के लिए अभिभावक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अभिभावक पोर्टल पर 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद फार्म संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। जिले में नर्सरी में सबसे ज्यादा 1589 सीट हैं। इसी तरह एलकेजी में 36, यूकेजी में 76, प्रथम कक्षा में 195 सीट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी स्कूलों में आरटीई नियम में उम्र के हिसाब से ही दाखिला किया जाएगा। नर्सरी में 3 से 4 वर्ष, प्राइमरी, केजी में 4 से 6 वर्ष और प्रथम कक्षा में 5 वर्ष 6 माह तक के बच्चे का दाखिला किया जाएगा। जिस स्कूल में दाखिला लेना है, वह स्कूल 1 किलोमीटर के दायरे में होना चाहिए।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि आरटीई नियम के अंतर्गत 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। इसके बाद निदेशालय के निर्देशानुसार आगामी दाखिला प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed