फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rush for admission in RTE, 1589 seats in nursery

Ambala News: आरटीई में दाखिले के लिए भीड़, नर्सरी में 1589 सीटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rush for admission in RTE, 1589 seats in nursery
अंबाला खंड वन में बीईओ कार्यालय में आवेदन जमा करवाते हुए अ​भिभावक। संवाद - फोटो : अर्जुन बांध के निरीक्षण के बाद काकुन गांव में पार्टी पदा​धिकारियों से वार्ता करते जलश​क्ति मंत्री। संवाद
अंबाला सिटी। नर्सरी और पहली कक्षा में आवेदन आरटीई नियम के तहत निशुल्क दाखिले को लेकर निदेशालय ने आवेदन तारीख को 25 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। अब अभिभावक उज्ज्वल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 25 अप्रैल तक अपने खंड में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में फार्म जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार भी अंबाला खंड वन के बीईओ कार्यालय में आवेदन जमा कराने के लिए अभिभावकों की भीड़ जमा रही। सुबह से शाम तक 150 से ज्यादा आवेदन अभिभावकों ने जमा करवाए। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 21 अप्रैल थी। अब इसे बढ़ा दिया है। 25 अप्रैल के बाद फार्म को सत्यापित करने का कार्य होगा और इसके बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


जिन निजी स्कूलों ने आरटीई नियम के तहत सीट की संख्या का ब्योरा पोर्टल पर नहीं दिया है। उन निजी स्कूलों के एमआईएस पोर्टल को शिक्षा विभाग ने लॉक कर दिया है। यह स्कूल न तो बच्चों का पंजीकरण कर पा रहे हैं और न ही दाखिला कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस देने के बाद स्कूल बना रहे बहाने
दरअसल, मौलिक शिक्षा विभाग की ओर से आरटीई नियम में 25 प्रतिशत सीट का ब्यौरा न देने पर 84 निजी स्कूलों को विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। अब यह स्कूल सीट न देने का अलग-अलग बहाना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि विभाग अब ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई के मूड में हैं। ऐसे स्कूलों पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से भी नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है।


जिले में नर्सरी में सबसे ज्यादा 1589 सीट

कक्षा सीट
नर्सरी 1589

एलकेजी 36
यूकेजी 76

ग्रेड वन 195
कुल सीट 1896

अंबाला खंड में सबसे ज्यादा स्कूल

खंड सीट देने वाले स्कूल
अंबाला वन 83

अंबाला टू 48
शहजादपुर 16

साहा 21
बराड़ा 34

नारायणगढ़ 30


वर्जन
आरटीई नियम के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख को निदेशालय ने 25 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। अभिभावक 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। इन स्कूलों ने सीट का ब्यौरा नहीं दिया है। उन को नोटिस देने की कार्रवाई चल रही है।

सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed