{"_id":"6ae63af412a3e81b76073ff7","slug":"run-for-unity-gave-the-message-of-national-unity-ambala-news-c-36-1-sknl1003-172071-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रन फॉर यूनिटी से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रन फॉर यूनिटी से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
विज्ञापन
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर अंबाला छावनी में आयोजित रन कॉर यूनिटी में भाग लेती छात्र
- सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। अंबाला छावनी, अंबाला शहर और नारायणगढ़ में रन फॉर यूनिटी, शपथ समारोह और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इनमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
छावनी के वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम के पास जिला स्तरीय रन फॉर यूनिटी हुई। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सीईओ जिला परिषद गगनदीप और एसडीएम कनिका गोयल ने उनका स्वागत किया। उपायुक्त ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी। उपायुक्त ने सभी उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। यह दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर सदर बाजार, विजय रतन चौक और रेलवे रोड से होते हुए वापस स्टेडियम में संपन्न हुई।
विज्ञापन
पटेल ने 562 से अधिक रियासतों का भारत में कराया विलय : मनदीप
उपमंडल स्तर पर अंबाला शहर के क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान चौक पर रन फॉर यूनिटी निकाली गई। भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा मुख्य अतिथि और नगर निगम मेयर अक्षिता सैनी विशिष्ट अतिथि रहीं। एसडीएम अंबाला शहर दर्शन कुमार और नगराधीश अभिषेक गर्ग भी मौजूद थे। मनदीप राणा ने बताया कि सरदार पटेल ने अपनी कूटनीति से 562 से अधिक रियासतों का भारत में विलय कराया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ''एक भारत-श्रेष्ठ भारत'' के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
सरदार पटेल के नेतृत्व को किया याद
नारायणगढ़। लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ समारोह आयोजित हुआ। एसडीएम शिवजीत भारती ने अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को राष्ट्र की एकता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश बिंदल और सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य संजीव घारू भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सरदार पटेल के बारडोली सत्याग्रह, रियासतों के एकीकरण और उनके दृढ़ नेतृत्व को याद किया। सभी आयोजनों में सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और देश की आंतरिक सुरक्षा व अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई। संवाद