फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rules are ignored, passengers are on the roof

Ambala News: राहगीरी में मुख्यमंत्री आज 500 विद्यार्थियों के साथ चलाएंगे साइकिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Rules are ignored, passengers are on the roof
अंबाला सिटी। हर्बल पार्क में रविवार को आयोजित होने वाले राहगीरी कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। रविवार को सुबह छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। पौने सात बजे के करीब मुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

सबसे पहले पुलिस कर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री को सलामी दी जाएगी।इसके बाद साइकिल रैली को झंडी दिखाकर खुद भी साइकिल रैली में शामिल होंगे। राहगीरी कार्यक्रम के लिए 500 विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। इसके बाद स्टालों का निरीक्षण करेंगे। सभी विभागों की ओर 44 स्टालें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पांच खिलाड़ियों को सम्मानित भी करेंगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल देकर अभियान की शुरूआत भी करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर की सभी संस्थाओं को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग विभाग करेंगे जागरूक
उपायुक्त डॉ शालीन ने बताया कि राहगीरी में नुक्कड़ नाटक, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण सुरक्षा, नशामुक्त जैसे विषयों पर अलग-अलग विभागों द्वारा जागरूकता फैलाने के लिए स्टॉल लगाई जाएंगी। इसमें पंचायत विभाग, पुलिस विभाग और रेडक्रॉस सोसाइटी अपनी भूमिका निभाएंगे। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा अपने स्टॉल लगाए जाएंगे और डॉक्टरों की टीम वहां मौजूद रहेगी। खेल विभाग द्वारा कबड्डी, योग, गतका, मलखम्ब, वालीबॉल, खो-खो, बास्केटबॉल जैसे खेल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रसिद्ध म्यूजिशियन की ओर से जाने वाली प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

कलाकार देंगे प्रस्तुति
राहगीरी कार्यक्रम के दौरान खेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एमएसएमई, ट्रैफिक पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के स्टॉल भी लगाएं जाएगें। इसके अलावा कब्ड्डी, हॉकी, बैडमिंटन, गतका के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस मौके पर प्रसिद्ध म्यूजिशियन नवीन पुनिया के साथ-साथ गुरमीत चावला भी उपस्थित सभी का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed