फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ruckus in the hospital over the death of a six-year-old girl, doctors and nursing staff assaulted

छह साल की बच्ची की मौत पर अस्पताल में बवाल, डाक्टर व नर्सिंग स्टाफ से मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in the hospital over the death of a six-year-old girl, doctors and nursing staff assaulted
अंबाला। छह साल की बच्ची की उपचार के दौरान मिलिट्री अस्पताल में मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा। आरोप है कि बच्ची के परिजन विजय और उसके पिता ने मिलकर जूनियर डॉ. साहिल कुमार व नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट की। पुलिस ने डॉ. साहिल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लेफ्टिनेंट डॉ. साहिल ने बताया कि वह ऋषि नगर थाना सिविल लाइन सोनीपत के रहने वाले हैं वर्तमान में मिलिट्री अस्पताल में काम करते हैं। 11 अगस्त को 1 बजकर 45 मिनट पर वह महिला वार्ड में राउंड पर, इस वार्ड में सिपाही विजय सिंह की छह साल की बेटी उपचाराधीन थी। राउंड के दौरान देखा कि बच्ची के परिजन वहां एकजुट हुए थे। काफी शोर-शराबा हो रहा था, परिजनों में दो महिलाएं व दो पुरुष जिनमें एक विजय सिंह और उसके पिता थे वहां चिल्ला रहे थे। इन्हीं में से एक महिला चिल्ला रही थी कि मेरी पोती को बचा लो लेकिन इस दौरान तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। इसी दौरान विजय व उसके पिता ने दरवाजों को लाते मारनी शुरू कर दी। इस बात की सूचना महिला वार्ड की वरिष्ठ कर्मी ने हमारे अधिकारी को दी। इस दौरान डॉ. साहिल ने देखा कि उनकी तरफ कुछ लोग आ रहे थे। इनमें विजय सिंह ने उन्हें धक्का मारा व गाली गलौज किया। उसके बाद विजय के पिता ने उन्हें धक्का मारा। आरोपी ने उनके मुंह पर बाईं तरफ मुक्का मारा जोकि चश्मे पर लगाया। इसी कारण चश्मे का शीशा टूटकर उनकी आंख के नीचे घुस गया। इससे आंख से खून बहने लगा। इतना ही नहीं इसके बाद आरोपी विजय और उसके पिता ने महिला स्टाफ व सीनियर नर्सिंग अधिकारी किरणजीत के साथ मारपीट की और उनका फोन भी तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डॉ. की शिकायत पर हमने दो आरोपियों पर मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
-विजय कुमार, इंस्पेक्टर कैंट थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed