{"_id":"68d1b1f127a2454d5506a099","slug":"rti-activist-filed-anticipatory-bail-plea-in-court-ambala-news-c-36-1-amb1002-150131-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आरटीआई एक्टिविस्ट ने कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आरटीआई एक्टिविस्ट ने कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत याचिका
Tue, 23 Sep 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पालिका विहार में जमीन के मामले में आरोप लगाने वाले आरटीआई कार्यकर्ता अनूप राणा ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी है। इस पर 26 सितंबर का एडीजे अमित शर्मा की अदालत में सुनवाई होगी। इससे पहले सोमवार को पुलिस की टीम ने अनूप को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पर दबिश दी, मगर वहां कोई नहीं मिला।
सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा के पति सुंदर ढींगरा की शिकायत पर अंबाला सिटी थाना पुलिस ने आरटीआई एक्टीविस्ट अनूप राणा पर हाल ही में मामला दर्ज किया गया था। उन पर जबरन वसूली, आपराधिक धमकी एवं मानहानि के आरोप हैं। शिकायतकर्ता सुंदर ढींगरा ने तहरीर में बताया था कि अनूप राणा खुद को आरटीआई कार्यकर्ता बताते हैं। 9 व 10 सितंबर को आरोपी ने कई बार व्हाट्सएप कॉल कर परेशान किया। फोन कर अवैध रूप से धन की मांग की। कॉल के दौरान उन्होंने धमकी दी कि यदि वह उनकी मांग पूरी नहीं की, तो वे मेरे विरुद्ध झूठी शिकायतें दर्ज करवा कर मुझे बदनाम करेंगे। संवाद