फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rs 5.98 crore released for road construction, permission given for lift

Ambala News: सड़क निर्माण के लिए 5.98 करोड़ जारी, लिफ्ट की मिली अनुमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rs 5.98 crore released for road construction, permission given for lift
अंबाला। सड़क निर्माण के लिए सरकार ने 5.98 रुपये का फंड जारी कर दिया है। आगामी एक-दो दिन में सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसमें सदर क्षेत्र के सभी प्रमुख बाजारों की सड़कें शामिल हैं जोकि एक सिरे से शुरू होकर 12 क्राॅस रोड तक मिलती हैं।
विज्ञापन

इसमें नगर परिषद कार्यालय के सामने की सड़क, हिल रोड पर सनातन धर्म मंदिर के बाहर की सड़क, कच्चा बाजार की सड़क, निगार सिनेमा से अनाजमंडी की सड़क सहित अन्य तमाम वे सड़कें हैं जो पिछले काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। इनमें से कुछ सड़कों का निर्माण आरसीसी यानी सीमेंट और कंक्रीट के मिश्रण से किया जाएगा और कुछ का निर्माण तारकोल से। इसका लेखा-जोखा पहले ही नगर परिषद ने तैयार कर लिया था।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय पार्किंग में शुरू होगा लिफ्ट का कार्य
सदर क्षेत्र में 19.38 करोड़ की लागत से तैयार की गई बहुउद्देशीय पार्किंग में लिफ्ट लगाने का कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। इसकी को अनुमति मिल गई है। लिफ्ट पर लगभग चार करोड़ खर्च होंगे। यहां दो पैसेंजर और दो वाहन लिफ्ट लगाई जाएंगी ताकि सदर क्षेत्र में आने वाले वाहन चालकाें को सुविधा मिल सके। पार्किंग में तीन तल बनाए गए हैं। इनमें 350 कारें और 350 के करीब दो पहिया वाहन खड़े हो सकते हैं। वाहन चालकों के लिए पास की सुविधा यहां शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन भवन का प्रस्ताव लंबित
अंबाला-साहा हाईवे पर अग्निशमन इमारत के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए जो प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था अभी वो लंबित हो गया है। इसमें कुछ बदलाव करके दोबारा मुख्यालय भेजा जाएगा। कच्चे माल के रेटों में वृद्धि के कारण ठेकेदार ने निर्माण कार्य पूरा करने पर एतराज जताया था। इसके बाद नप अधिकारियों ने नए सिरे से प्रस्तावित लागत तैयार की थी।


मुख्यालय स्तर पर 29 नवंबर को बैठक हुई थी। इसमें दो परियोजनाओं को पूरा करने की अनुमति मिल गई है। सड़कों के लिए फंड जारी हो गया है। बहुउद्देशीय पार्किंग में लिफ्ट का कार्य भी जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। अग्निशमन भवन की फाइल दस्तावेजों में बदलाव के कारण लंबित हो गई है। इसे भी जल्द दुरुस्त करके मुख्यालय भेज दिया जाएगा।
-मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed