फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rs 45 loot - Hawala behind the Hiest

लूट पर सवाल, ‘हवाला’ से जुड़ी है वारदात!

Fri, 25 Oct 2013 11:57 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Fri, 25 Oct 2013 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rs 45 loot - Hawala behind the Hiest
अंबाला में कूरियर ब्वाय जितेंद्र की आंखों में मिर्च झोंक 45 लाख रुपये की लूट के मामले की जांच कर रही पुलिस ने देर रात कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनके पास से सत्रह लाख रुपये, नोट गिनने और पैक करने की मशीनें बरामद की हैं।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को यह वारदात ‘हवाला’ कांड से जुड़े होने सुराग के मिले हैं। पुलिस कमिश्नर ने सीआईए को जांच के लिए लगा दिया है। हिरासत में लिए गए लोग घटना स्थल के पास ही किराए के मकान में रहते है।
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए संदिग्ध मूल रूप से गुजराती है।

इनके पास से गुजराती भाषा में ही लिखी गई कई ट्रांसजेक्शन की रसीदें भी मिली हैं। कूरियर ब्वॉय जितेंद्र से 45 लाख की लूट, उसकी आंखों में मिर्च झोंकने व हाथ पर चाकू मारने की घटना शुरू से ही अंबाला पुलिस को हजम नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन फिर भी पुलिस ने इसी घटना की जांच को आगे बढ़ाते हुए आसपास इलाकों में लुटेरों की तलाश शुरू की। तभी पुलिस को मालूम चला कि वहीं घटना स्थल के पास ही चार मकान गुजरातियों ने  किराए पर लिए हुए हैं। पुलिस ने वहां जब रेड की तो वहां कुछ गुजराती मिले, जिनके पास नोट गिनने की मशीनें, नोट को बंडल बनाकर पैक करने की मशीनें और 17 लाख रुपये ऐसी राशि मिली, जिसका कोई हिसाब-किताब नहीं था। सीआईए की टीम वहां पहुंची और टीम ने प्राथमिक जांच में ये वारदात हवाला कांड से जुड़ी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed