फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rs 35 lakhs looted by promising to double the money

Ambala News: रुपये दोगुने करने का झांसा दे 35 लाख हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Rs 35 lakhs looted by promising to double the money
अंबाला। कमेटी डालने और बैंक से ज्यादा ब्याज देने का लालच देकर सिकलीगर मोहल्ला निवासी गीता रानी सहित छह दर्जन महिलाओं से 35 लाख की धोखाधड़ी हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी महिलाओं ने मिलकर पहले तो थोड़े पैसे मदद के लिए मांगकर झांसे में लिया था। फिर फर्जी तौर पर पैसे डबल करने का झूठा झांसा पैसे हड़प लिए। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने बंगाली मोहल्ला निवासी पारूल, हीना, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी बीना, गाजियाबाद निवासी नीलम व अमित, आरती, काजल उर्फ चारु पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पीड़िता बोली : उसके जरिये दूसरी महिलाओं को बनाया शिकार : शिकायतकर्ता सिकलीगर मोहल्ला निवासी गीता रानी ने बताया कि पति का 2022 में देहांत हो गया था। वह सिलाई कढ़ाई और कपड़े बेचने का काम करती है। आरोपी पारुल और बीना भी उससे कपड़े लिया करती थी। 10 अप्रैल 2022 में पारुल व बीना ने उसे बहाने से पैसे लेने शुरू कर दिए थे। कमेटी डालने की बात बोलकर दोनों ने झांसे में लिया। समय-समय पर लाखों रुपये लेती रहीं। वह बोली कि वह बैंक से ज्यादा ब्याज और सारी राशि वापस कर देगी। आरोपियों ने इस तरह से झांसे में लिया कि खुद के साथ-साथ अपने अन्य ग्राहकों और जान पहचान के लोगों से भी पैसे लेकर लगवाने शुरू कर दिए। पीड़िता ने कहा कि उसने संतोष कुमारी, शिल्पा, अनीता, शिखा, शिवानी और अन्य लोगों से पैसे लेकर आरोपियों को दिए। इस तरह आरोपियों ने 35 लाख रुपये हड़प लिए। पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed