फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   RPF's Meri Saheli team activated before festivals

Ambala News: त्योहारों से पहले ही सक्रिय हुई आरपीएफ की मेरी सहेली टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
RPF's Meri Saheli team activated before festivals
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर महिला यात्रियों से मंत्रणा करती मेरी सहेली टीम की - फोटो : mathura
अंबाला। त्योहारों को देखते हुए आरपीएफ की मेरी सहेली टीम कार्यशील हो गई है। ट्रेन में अकेली सफर करने वाली महिलाओं के अलावा रेलवे स्टेशन पर मौजूद महिलाओं से फीडबैक लेने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। महिला यात्रियों से सुरक्षा के संबंध में प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने किसी भी प्रकार की मदद के लिए रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 की भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


रोजाना चला रहे अभियान
आरपीएफ की मेरी सहेली टीम में आरपीएफ की दो उप निरीक्षकों सहित दो मुख्य सिपाही और चार महिला सिपाहियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों के आधार पर महिला यात्रियों की समस्या का समाधान भी कर रही हैं। मेरी सहेली टीम को हर स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें जच्चा-बच्चा के जन्म से लेकर किसी भी भीषण दुर्घटना का प्रशिक्षण शामिल है। ऐसे में यह टीम धरातल पर उतरकर कार्य कर रही है और रोजाना अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


20 से अधिक शिकायतें
आरपीएफ थाने में रोजाना लगभग 40 से अधिक शिकायतें रेल यात्रियों की तरफ से प्राप्त हो रही हैं। इसमें सीट पर कब्जे को लेकर, दुर्व्यवहार करने को लेकर, धूम्रपान व अधिक सामान से संबंधित शिकायतें होती है। इन शिकायतों में 20 प्रतिशत शिकायतें महिला यात्रियों से जुड़ी होती हैं। इसलिए आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ऐसी महिला यात्रियों की तुरंत मदद करती है और बीच रास्ते में भी संपर्क बनाए रखने के लिए उनके मोबाइल नंबर भी दर्ज करती है ताकि समय रहते महिला यात्री को सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। इस पूरी प्रक्रिया का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारों को देखते हुए स्टेशन पर एक बार फिर भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में आरपीएफ की मेरी सेहली टीम सक्रिय हो गई है। रोजाना महिला यात्रियों से मंत्रणा करना और उनकी परेशानियों को जानकर समाधान करना टीम की दिनचर्या में शामिल है। इसका फीडबैक भी लिया जा रहा है।
- रविंद्र सिंह, प्रभारी, आरपीएफ अंबाला पोस्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed