{"_id":"67229f76dd1abf7a6d023296","slug":"rpf-took-charge-and-opened-the-doors-of-trains-ambala-news-c-36-1-amb1002-131997-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आरपीएफ ने संभाला मोर्चा, ट्रेनों के खुलवाए दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आरपीएफ ने संभाला मोर्चा, ट्रेनों के खुलवाए दरवाजे
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेनों में भीड़ पर नियंत्रण को लेकर आरपीएफ ने शिकंजा कस दिया। बुधवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आई जनसेवा एक्सप्रेस और आम्रपाली एक्सप्रेस में लगभग 20 कर्मचारियों ने यात्रियों का मार्गदर्शन किया और ट्रेनों के दरवाजे खुलवाए। हालांकि इस दौरान भीड़ के कारण कुछ धक्का-मुक्की भी हुई।
कुछ यात्री आरपीएफ कर्मचारियों की नजरों से बचते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। जिन्हें वापिस प्लेटफार्म पर लाया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रेनों के सभी दरवाजे खुलने से यात्री अपने-अपने कोच में सवार हो गए।
यात्रियों को किया सचेत
आरपीएफ कर्मचारी ट्रेन के आने से पहले ही प्लेटफार्म दो और तीन पर सक्रिय हो गए थे। उन्होंने रेलवे ट्रैक से यात्रियों को पीछे किया और सीटी के माध्यम से ट्रेन के आने की चेतावनी दी, हालांकि कुछ यात्री उग्र हुए तो उन्हें भी समझा-बुझाकर शांत किया गया और ट्रेन में चढ़ाया गया। इस दौरान जम्मूतवी से आई विशेष ट्रेन में भी कुछ यात्री सवार हो गए जोकि कोलकाता जा रही थी। उन्हें टीटीई ने समझाया कि वो इस ट्रेन में सहारनपुर तक आसानी से सफर कर सकते हैं और आगामी ट्रेन पकड़ सकते हैं।
विज्ञापन
बांधे रस्से, लगाया टेंट
वहीं रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्लेटफार्म एक पर रस्से बांध दिए थे ताकि धक्का-मुक्की के दौरान किसी यात्री को चोट न लगे और वो प्लेटफार्म पर न गिर जाए। जबकि यात्रियों के विश्राम के लिए रेलवे परिसर में टैंट भी लगा दिया था।