{"_id":"666f1d694c61bce10c00cfaf","slug":"rpf-caught-two-clever-thieves-they-turned-out-to-be-members-of-an-interstate-gang-ambala-news-c-36-1-amb1001-124666-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आरपीएफ ने पकड़े दो शातिर चोर, निकले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आरपीएफ ने पकड़े दो शातिर चोर, निकले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य
विज्ञापन
रादौर में आयोजित महाआरती कार्यक्रम में संबोधित करते मुख्यवक्ता।संवाद
अंबाला। ट्रेनों में सफर करने वाले और स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों की जेब से मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को आरपीएफ की सीआईबी और सीडीपीएस टीम ने गिरफ्तार किया है।
जीआरपी की पूछताछ में दोनों अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य निकले। दोनों आरोपियों की पहचान बागपत उत्तरप्रदेश निवासी 20 वर्षीय प्रिंस पाल और नांगलोई दिल्ली निवासी 53 वर्षीय रमेश त्यागी के तौर पर हुई है।
उनके कब्जे से एक लाख 40 हजार रुपये के सात मोबाइल जब्त किए गए। आरपीएफ के उप निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि सुबह 8.10 बजे वो टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर 2/4 लुधियाना साइड पर गश्त कर रहे थे तो इस दौरान दो व्यक्ति उन्हें देखकर तेज कदमों से पीछे मुडकर वापिस जाने लगे। शक के आधार पर रोककर जब उनसे पूछताछ की गई तो दोनों शातिर चोर निकलने। पकड़े गए दोनों चोरों से अलग-अलग कंपनियों के सात मोबाइल फोन बरामद हुए। दोनों के खिलाफ जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। दोनों को सोमवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
प्राथमिक पूछताछ में खुलासा
जीआरपी ने जब दोनाें आरोपियाें से अपने स्तर पर पूछताछ की तो यूपी निवासी प्रिंस पाल ने बताया कि उसने मैकेनिकल का डिप्लोमा किया हुआ है, लेकिन नौकरी नहीं मिली। फिर सब्जी की रेहड़ी लगाई, लेकिन यहां भी किस्मत ने साथ नहीं दिया, मजबूरन चोरी का रास्ता अपनाना पड़ा। वहीं दिल्ली निवासी रमेश त्यागी ने बताया कि वो राज-मिस्त्री का काम करता है, लेकिन इसमें काफी मेहनत लगती थी और पैसे भी कम मिलतेे थे। बच्चे बड़े रहे थे, मजबूरन चोरी के रास्ते को चुनना पड़ा। दोनों पिछले लगभग सात-आठ साल से चोरी कर रहे हैं।
रेलवे स्टेशन से पकड़े गए दोनों आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। उन पर 13 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उनके निशाने पर अकेली सफर करने वाली महिलाएं होती थी और वो उनके पर्स चोरी करके फरार हो जाते थे। दोनों आरोपियों को सोमवार कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड मांगा जाएगा ताकि अन्य मामलों बारे भी पड़ताल की जा सके।
धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी, अंबाला।