फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Routine process of calling employees on behalf of Vigilance

Ambala News: विजिलेंस की ओर से कर्मचारियों को बुलाना रूटीन प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Routine process of calling employees on behalf of Vigilance
अंबाला। शिमला रेलवे स्टेशन के एसएस सहित अन्य कर्मचारी को पूछताछ के लिए विजिलेंस ने बुलाया है। यह एक रूटीन प्रक्रिया है क्योंकि मामला शिमला रेलवे स्टेशन से जुड़ा है और प्राथमिक जांच भी विजिलेंस ने यहीं से की थी और जो फाइल वो अपने साथ लेकर गए थे, उसका मिलान भी अंबाला मंडल की ओर से भेजी गई फाइल से किया है, जिससे कि मामले से जुड़े सही तथ्य सामने आ सकें।
विज्ञापन

कुछ और कर्मचारियों को भी बयान दर्ज करवाने के लिए विजिलेंस में बुलाया जाएगा। इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता। उक्त जानकारी अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बेवजह इस मामले को तूल दिया जा रहा है जबकि मामले से जुड़े सभी तथ्य सही हैं। हालांकि अभी तक विजिलेंस की तरफ से कोई भी रिपोर्ट नहीं भेजी गई है, जिसमें किसी भी कर्मचारी पर शक जाहिर किया गया हो या फिर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हों।
विज्ञापन

जब भी रिपोर्ट मिलेगी तो उसके आधार पर अपने स्तर पर भी छानबीन व पूछताछ की जाएगी ताकि मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। गौरतलब है कि विजिलेंस को सूचना मिली थी कि शिमला रेलवे स्टेशन के नजदीक पार्किंग में अवैध वसूली का खेल चल रहा है। वहीं पार्किंग में खुले ढाबे को लेकर विजिलेंस ने आपत्ति दर्ज करवाई और इसके दस्तावेज मांगे कि यह ढाबा और पूर्व में दिया गया पार्किंग का ठेका नियमों के तहत था या नहीं। इसलिए विभाग ने दोनों के दस्तावेज फाइल सहित मुख्यालय भिजवा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed