{"_id":"679bdc124103bab2cd050eff","slug":"rohit-who-kept-the-accused-doing-recce-in-his-house-before-the-shooting-caught-ambala-news-c-36-1-sknl1017-136836-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेकी करने वाले आरोपियों को गोलीकांड से पहले अपने घर में रखने वाला रोहित काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेकी करने वाले आरोपियों को गोलीकांड से पहले अपने घर में रखने वाला रोहित काबू
विज्ञापन
अंबाला। हरबिलास की हत्या करने से एक दिन पहले चारों शूटरों ने रेकी की थी। देखा कि हरबिलास कहां-कहां जाता है। कहां लाने के बाद आसानी से वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। इसमें सलोला गांव निवासी रोहित ने भी अहम भूमिका निभाई थी। रोहित ने ही वेंकट गर्ग, सागर, राजन व अभिषेक उर्फ मंगू को अपने घर पर रखा था। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने रोहित को काबू कर लिया है।
वीरवार कोर्ट में पेश करने के बाद रोहित को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इसके अलावा वीरवार को सीआईए-1 के साथ मुठभेड़ में घायल अभिषेक उर्फ मंगू ने सभी शूटरों को एकजुट किया था। कार दिलवाने के साथ-साथ पिस्टल दिलवाने में भी मंगू शामिल था। हालांकि सीआईए-1 की टीम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद राजन व अभिषेक उर्फ मंगू को रिमांड पर लेकर अन्य लोगों की संलिप्ता का पता लगाएगी। पुलिस ने अभी तक इस मामले में छह को काबू कर लिया है। जबकि दो गोली लगने के बाद पुलिस की गिरफ्त में है। इस तरह से आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एक का एनकाउंटर हो गया है।
-- -- -- --