फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Robber who looted mobile phone and cash at gunpoint apprehended.

Ambala News: हथियार के बल पर मोबाइल व नकदी लूटने वाला काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Robber who looted mobile phone and cash at gunpoint apprehended.
अंबाला। पसियाला गांव के पास 12 अप्रैल को व्यक्ति की गर्दन पर हथियार रखकर नकदी व मोबाइल लूटने वाले आरोपी को सीआईए-नारायणगढ़ की टीम ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान शाहाबाद के गुमटी गांव निवासी विकास उर्फ दुबे के रूप में हुई। वीरवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया ताकि नकदी व मोबाइल की बरामदगी की जा सके। पीड़ित सबगा गांव निवासी जसबीर सिंह ने साहा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अप्रैल की रात जब वह गांव पसियाला के पास से गुजर रहा था तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसका पीछा किया। आरोपियों ने उसे रोककर उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार रख दिया और जान से मारने की धमकी देकर उससे लगभग 50 हजार 800 रुपये की नकदी और उसका मोबाइल फोन लूट लिया था।
विज्ञापन




प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला काबू
- 6.18 लाख की नकदी बरामद

अंबाला। प्लॉट खरीद-फरोख्त के नाम पर सबगा गांव निवासी सुभाष चंद्र से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान कैंट के डिफेंस एन्कलेव निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 लाख 18 हजार रुपये की नकदी भी बरामद कर ली। इस मामले में डिफेंस एन्कलेव निवासी सुभाष चंद्र ने 10 दिसंबर 2025 को थाना महेश नगर को दी तहरीर में बताया था कि आरोपी अभिषेक ने 28 जुलाई 2023 से 23 फरवरी 2024 के बीच एक लिखित इकरारनामा किया था। आरोपी ने प्लॉट की रजिस्ट्री शिकायतकर्ता के नाम न करवाकर धोखाधड़ी से लाखों रुपये हड़प लिए थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी इसी थाने में प्लॉट खरीद-फरोख्त से संबंधित धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन





एलईडी व एसी क्वाइल चुराने वाले दो आरोपी काबू, 35 हजार की नकदी बरामद



अंबाला सिटी। बलदेव नगर स्थित शोरूम से 4 अप्रैल को एलईडी व एसी क्वाइल चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान सिटी डेहा कॉलोनी निवासी मंगतू उर्फ थापा व काव्या के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बलाया कि उन्होंने चोरी किया सामान किसी राह चलते कबाड़ी को बेच दिया था। सख्ती से पूछताछ करने उपरांत आरोपियों से 35 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। बीते दिनों आरोपियों ने थाना अंबाला कैंट क्षेत्र से एक्टिवा चोरी की थी जिस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर एक्टिवा बरामद की थी। इस मामले में बलदेव नगर निवासी सौरव ने 5 अप्रैल को दी पुलिस तहरीर में बताया था कि 4 अप्रैल को अज्ञात आरोपी ने बलदेव नगर स्थित शोरूम से एलईडी व एसी क्वाइल चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed