फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   roadways workers strike today

Ambala News: रोडवेज कर्मियों की हड़ताल आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
roadways workers strike today
अंबाला। मांगों के समर्थन में बुधवार को रोडवेज कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। इससे दिल्ली, पंजाब ओर लोकल रूट प्रभावित रहेंगे। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के अंबाला डिपो प्रधान रमेश श्योकंद ने बताया कि इस हड़ताल को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के रोडवेज कर्मचारियों ने शहर स्थित वर्कशाप में बैठक की। इस बैठक के दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल को कामयाब बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

वहीं सांझा मोर्चा के सदस्य जयबीर घनघस ने बताया कि मंगलवार रात 12 बजे के बाद रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। बुधवार की सुबह रोडवेज कर्मचारी अंबाला शहर स्थित रोडवेज वर्कशाप से तीन सौ मीटर की दूरी पर धरने पर बैठेंगे। इसके बाद बुधवार शाम पांच बजे तक यह हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नई परिवहन नीति के तहत निजी रूट परमिट जारी करना, कर्मचारियों की घटती संख्या, 1984 की हिदायतों के अनुसार देय अर्जित अवकाश दिए जाने, सभी प्रकार की छुट्टियां लागू कि जाने, वर्ष 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने, मजदूर विरोधी लेबर कोड रद किए जाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed