फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roadways will remain jammed for two days

दो दिन रोडवेज का रहेगा चक्का जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Roadways will remain jammed for two days
आमजन के लिए आज और कल दो दिन परेशानी भरे होने वाले हैं। राष्ट्र स्तर की सभी प्रमुख कर्मचारी यूनियनों के साथ किसानों ने भी हड़ताल का एलान कर दिया है। ऐसे में जहां रोडवेज का तो पूरी तरह से चक्का जाम रहेगा, वहीं अधिकतर राष्ट्र स्तर के सरकारी बैंक भी बंद रहेंगे। इसके अलावा अन्य विभागों के कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण बिजली-पानी व अन्य सुविधाओं पर भी असर पड़ना तय है। हड़ताल को कामयाब बनाने के लिए रविवार को छुट्टी होने के बावजूद भी बैठकों का दौर जारी रहा। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से भी हड़ताल को लेकर पुख्ता इंतजाम कर लिए गए है। पुलिस विभाग के एक हजार से अधिक जवान विभिन्न स्थानों पर व्यवस्था संभालेंगे। वहीं रोडवेज महाप्रबंधक का दावा है कि किसी भी रूट पर बसों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा, जिससे कि लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

पहले शनिवार और रविवार की छुट्टी और अब दो दिन की हड़ताल के कारण बैंक चार दिन तक बंद रहने वाले हैं। इससे आर्थिक स्तर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ने वाला है। जानकारी के अनुसार केवल अंबाला में ही करीब प्रतिदिन 500 करोड़ रुपये का लेन-देन होता है, ऐसे में अब सोमवार और मंगलवार को हड़ताल होने के कारण सीधे तौर पर एक हजार करोड़ का लेन-देन प्रभावित होगा। वहीं दूसरी ओर दो दिन से छुट्टी होने के कारण अधिकतर एटीएम भी खाली हो गए है और आने वाले दो दिन में इसका असर दिखाई देगा।
विज्ञापन

रोडवेज की सभी यूनियनों ने हड़ताल में भाग लेने का एलान कर दिया है। यही कारण कि इस बार रोडवेज का भी पूरी तरह से चक्का जाम रहना तय है, वहीं जो कर्मचारी हड़ताल में नहीं है उन सभी कर्मचारियों को पहले ही वर्कशॉप से बाहर बसें ले जाने के आदेश दे दिए हैं, जिससे कि परिवहन व्यवस्था प्रभावित न हो और लोगों को किसी तरह की कोई परेशान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां विभिन्न विभागों के 30 हजार से अधिक कर्मचारी इस प्रदर्शन में भाग लेंगे। वहीं किसानों ने भी इस आंदोलन को समर्थन दे दिया है। किसानों ने पत्र जारी कर कहा है कि कर्मचारियों का जहां भी किसानों की आवश्यकता पड़ेगी वह उनके साथ खड़े रहेंगे। वहीं हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन पशुपालन एवम डेयरिंग विभाग के राज्य प्रधान किशन लाल सागर व राज्य कमेटी सदस्य जिला प्रधान रवि चौहान ने बताया कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व मजदूर संगठनों, देश के कर्मचारी संगठनों सहित अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के चौथे दर्जे के कर्मचारी पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहेंगे ।
पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, निजीकरण पर रोक, जनसंख्या के हिसाब से पद सृजित करके भर्ती करना, लिपिक वेतनमान 35 हजार 400 करना, 2 हजार के करीब खाली पड़े स्वीपर कम चौकीदार के पद पर भर्ती करना, पशु प्रीचर की जिलों में जबरन चौकीदार की लगाई जा रही ड्यूटियां के विरुद्ध, पद के विरुद्ध कार्य लेने, विभागीय वीएलडीए की योग्यता यथा स्थिति रखने, वीएलडीए का कोटा 20 प्रतिशत करने, 2 हजार रुपये जोखिम भत्ता लागू करने आदि मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है।
रोडवेज के सभी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। कर्मचारियों को ड्यूटियां लगा दी गई है, जिससे कि किसी भी तरह का कोई भी काम प्रभावित न हो।

- अश्वनी डोगरा, जीएम, रोडवेज
हमारे करीब एक हजार से अधिक कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, उन्हें विभिन्न स्थानों पर पहले ही भेज दिया जाएगा। इसके अलावा सभी एसएचओ और चौकी इंचार्ज को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed