{"_id":"68eab8e4508f82f1e8081fb3","slug":"roadways-operated-two-buses-from-cantt-via-kalpi-and-nahoni-route-ambala-news-c-36-1-sknl1003-151261-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रोडवेज ने कैंट से वाया कालपी और नहोनी मार्ग पर चलाईं दो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रोडवेज ने कैंट से वाया कालपी और नहोनी मार्ग पर चलाईं दो बसें
Sun, 12 Oct 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट बस स्टैंड़। संवाद
- फोटो : शहर का पीसीएस परीक्षा केंद्र जीआइसी।
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट से वाया कालपी और नहोनी मार्ग पर बस चलने से लोगाें व छात्रों को सुविधा मिल गई है। अंबाला डिपो ने इस रूट पर रोडवेज की दो सामान्य बसों का संचालन शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी इन कालपी- नहोनी मार्ग पर बस चलाई जाए। इस रूट पर पहले एक बस संचालन करती थी, जिसके कारण यात्री और छात्रों को लटककर सफर करना पड़ता था, इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र से लोगों को कालपी और नारायणगढ़ तक अतिरिक्त शुल्क देकर आना पड़ता था। अब नहोनी और कालपी से लोग आसानी से रोडवेज की बसों में नारायणगढ़ से कैंट आवागमन कर रहे हैं।
यह रहेगा रूट
नारायणगढ़ बस स्टैंड से अंबाला छावनी के लिए दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर पहली बस संचालन कर रही है यह बस ग्रामीण क्षेत्रों से नहोनी और कालपी होते हुए अंबाला छावनी बस अड्डे पर पहुंच रही है। इसी तरह से रोडवेज की दूसरी बस शाम चार बजे नारायणगढ़ बस अड्डे से नहोनी कालपी होते हुए अंबाला कैंट बस अड्डे पर पहुंच रही है।
कालपी में कम होता था बसों का ठहराव
यमुनानगर, दाेसड़का और मुलाना से अंबाला कैंट की और आने वाली रोडवेज की अधिकतर बसों का कालपी मोड पर कम ठहराव होता था, जिसके कारण लोग कालपी में काफी देर तक खड़े रहते थे और बसों की इंतजार कर परेशान होते थे। इन बसों के संचालन से अधिकतर यात्रियों की परेशानी कम हुई है।
विज्ञापन
- अंबाला कैट से वाया कालपी और नहोनी मार्ग पर दो बसों का संचालन शुरू किया गया है। इन बसों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्र, कालपी और नहोनी के यात्रियों को राहत मिलेगी।
- संजीव बराड, कार्यशाला निरीक्षक, सब डिपो, नारायणगढ़।

अंबाला कैंट बस स्टैंड़। संवाद- फोटो : शहर का पीसीएस परीक्षा केंद्र जीआइसी।