फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roadways is persuading the beneficiaries over phone to give Happy Card

Ambala News: हैप्पी कार्ड देने को फोन पर लाभार्थियों को मना रही रोडवेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:55 AM IST
विज्ञापन
Roadways is persuading the beneficiaries over phone to give Happy Card
अंबाला। हैप्पी कार्ड लेने में लाभार्थियों का रुचि न लेना रोडवेज के लिए सिर दर्द बन गया है। आलम यह है कि रोडवेज कर्मचारी लाभार्थियों को फोन कर मना रहे हैं कि वह एक बार कार्यालय आकर अपना हैप्पी कार्ड ले जाएं मगर लाभार्थी हैं कि उनके पास समय ही नहीं है।
विज्ञापन

इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मार्च से लेकर दिसंबर तक रोडवेज के पास लगभग 73 हजार 424 हैप्पी कार्ड आए जिसमें से 61 हजार 367 के करीब लाभार्थियों ने अपने हैप्पी कार्ड बनवाए हैं। वह अपने कार्ड लेकर जा चुके हैं। मगर 12 हजार के लगभग हैप्पी कार्ड अभी भी शेष बचे हैं। इन बचे हुए हैप्पी कार्ड को देने को लेकर मना मनौव्वल चल रही है।
विज्ञापन

प्रचार के कई माध्यम किए प्रयोग
लाभार्थियों को लुभाने के लिए रोडवेज के अधिकारियों ने बसों में हैप्पी कार्ड स्कीम के स्टीकर, नोटिस ओर बस स्टैंड पर फ्लेक्स तक लगवा चुके हैं। यहां तक रोडवेज कर्मचारी लाभार्थियों को बार बार फोन कर बुला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल हरियाणा सरकार द्वारा एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा देने की योजना शुरू की गई । इस योजना का लाभ लेने वाले परिवार को रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क सफर कर रहे हैं।

रोडवेज विभाग की ओर से अंबाला छावनी, अंबाला सिटी, नारायणगढ़ और बराड़ा बस स्टैंड पर लोगों हो हैप्पी कार्ड वितरित करने के लिए कार्यालय बनाए हुए हैं।

वर्जन
विभाग की ओर से अंबाला छावनी, अंबाला सिटी, बराड़ा और नारायणगढ़ बस स्टैंड पर लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड देने का काम किया जा रहा है। पिछले कुछ समय से कम मात्रा में लोग हैप्पी कार्ड लेने आ रहे हैं।
अश्वनी कुमार डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed