फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roadways forgot to make counters for passengers

Ambala News: यात्रियों के लिए काउंटर बनाना भूला रोडवेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
Roadways forgot to make counters for passengers
अंबाला। दशकों बाद छावनी में लोकल बस सेवा शुरू तो हुई मगर रोडवेज अब तक छावनी बस स्टैंड पर शहर के काउंटर के लिए तक जगह नहीं दे पाया। कई वर्षोंं से यात्री ठंड, धूप और बरसात के मौसम में पेड के नीचे खड़े होकर शहर की ओर जाने वाली बसों की इंतजार करते हैं। अंबाला छावनी का बस स्टैंड 18 काउंटर का है। यहां से पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न जिलों की करीब एक हजार बसों को संचालन होता है। इसके अलावा रोजाना यहां पर दस हजार से ज्यादा यात्री आवागम करते हैं।
विज्ञापन

1999 में हुआ था बस स्टैंड का उदघाटन
वर्ष 1999 में इस बस स्टैंड का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री बंसीलाल ने किया था। उस दौरान मंत्री अनिल विज विधायक थे। तब से लेकर अब तक लगभग 25 साल हो चुके हैं लेकिन अब तक शहर की बसों को काउंटर ही नहीं मिला।
विज्ञापन

रोजाना हजारों यात्री और छात्र करते हैं शहर के लिए सफर
अगर अंबाला शहर की बात की जाए तो हजारों यात्री और छात्र रोजाना अंबाला छावनी से अंबाला शहर के लिए रोडवेज और निजी बसों में सफर करते हैं। हर आधे से एक घंटे में अंबाला छावनी से अंबाला शहर के लिए बसें उपलब्ध हैं। इसके बाद भी शहर के यात्री छावनी बस अड्डे पर पेड़ के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में मंत्री ने करवाई थी लोकल बस शुरू
परिवहन, श्रम एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने एक नवंबर 2023 को अंबाला छावनी और शहर के बीच पांच लोकल रूटों पर बसों का संचालन करवाया था। इसमें अंबाला सिटी से कलरहेडी, अंबाला सिटी से बोह बब्याल, अंबाला सिटी से महेश नगर, अंबाला सिटी से शाहपुर और अंबाला सिटी से नन्हेडा रूट शामिल हैं। यह बसें काउंटर नंबर 18 के साथ खाली जगह पर आकर रुकती हैं और यहीं पर यात्री उतरते और चढ़ते हैं।

वर्जन....
अंबाला छावनी का बस अड्डा 18 काउंटर का है। कुछ समय बाद इस बस स्टैंड की स्पेशल रिपेयर होने वाली है। इसके बाद इन काउंटर में से एक काउंटर को अंबाला शहर की बसों के लिए बना दिया जाएगा।
बिजेंद्र सिंह इंस्पेक्टर, इंचार्ज बस स्टैंड, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed