{"_id":"696feee9b44df612850fd01e","slug":"roads-in-illegal-colonies-were-demolished-ambala-news-c-36-1-amb1001-156779-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अवैध कॉलोनियों में सड़कें की गई ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अवैध कॉलोनियों में सड़कें की गई ध्वस्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिला नगर योजनाकार विभाग के दस्ते ने वीरवार को अंबाला कैंट के गांव खतौली और साहा के कालपी व नाहवनी में विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर सड़कों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी विरोध की स्थिति से निपटा जा सके। मौके पर मौजूद डीटीपी रोहित चौहान ने कहा कि प्रॉपर्टी डीलर कॉलोनी के नियमित होने का झांसा देकर लोगों को प्लॉट बेच रहे हैं। लोग अपनी मेहनत की कमाई ऐसी अवैध कॉलोनियों में न फंसाएं। बिना अनुमति के प्लॉट खरीदना और निर्माण करना गैर-कानूनी है। पहली कार्रवाई अंबाला कैंट की तहसील के अंतर्गत गांव खतौली में हुई। यहां लगभग 4 एकड़ भूमि (खसरा नंबर 17//6/2, 7/1 आदि) पर बिना अनुमति के अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। विभाग के दस्ते ने यहां बनी कच्ची और पक्की सड़कों को उखाड़ फेंका।
पांच एकड़ पर भी चली जेसीबी
इसके बाद टीम साहा के गांव कालपी और नाहवनी पहुंची। कालपी में करीब 0.5 एकड़ और नाहवनी में 4.5 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सह जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान और कनिष्ठ अभियंता गुरजिन्द्र की देखरेख में इन कॉलोनियों के रोड नेटवर्क को जमींदोज कर दिया गया।