फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Roads demolished in illegal colony cut on five acres of land

पांच एकड़ भूमि पर कटी अवैध कॉलोनी में ध्वस्त की सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Roads demolished in illegal colony cut on five acres of land
अंबाला। जिला नगर योजनाकार दस्ते ने मोहड़ा गांव व अंबाला में लगभग पांच एकड़ भूमि पर काटी गई अवैध कॉलोनी पर तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई। जिसमें मिट्टी की सड़कों के जाल ध्वस्त किए गए। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट रनबीर सिंह उपमंडल अभियंता जन स्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग छावनी, जिला नगर योजनाकार नरेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता रविंद्र भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान आमजन को अवगत करवाया कि उपरोक्त किला खसरा नंबर में प्रॉपर्टी डीलरों ने अवैध कॉलोनी काटने हेतु कच्ची सड़कों का निर्माण किया था। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि सरकार द्वारा रिहायशी जोन में दीन दयाल जन आवास योजना के तहत पांच एकड़ में रिहायशी कॉलोनी विकसित करने हेतु पॉलिसी जारी की हुई है। इसकी ईडीसी की फीस न के बराबर है इसलिए इसका लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed