{"_id":"671c1b3a5b4aa2491b077a78","slug":"road-accidents-echoed-in-road-safety-committee-ambala-news-c-36-1-amb1002-131683-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सड़क सुरक्षा समिति में गूंजे सड़क हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सड़क सुरक्षा समिति में गूंजे सड़क हादसे
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए उपायुक्त पार्थ गुप्ता
अंबाला। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पूरी तरह से सड़क हादसे छाए रहे। अंबाला में वर्ष 2022 से लेकर वर्ष 2024 तक एनएच-44 जग्गी सिटी सेंटर, कालका चौक, अंबाला कैंट बस स्टैंड, एचएच-44 अंबाला हवेली मोहड़ी, सिटी मानव चौक, बहुतकनीकी चौक, महाराजा अग्रसेन चौक नारायणगढ़ सहित सात जगह पर 185 सड़क हादसे हुए। इन तीन सालों में कुल 204 लोग घायल हुए और 88 लोग मृत्यु का शिकार बने।
इस आंकडे को डीसी पार्थ गुप्ता ने गंभीरता से लेते हुए तमाम एजेंसियों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मृत्यु दर के आंकड़े पर अंकुश लगाने के लिए पुख्ता प्रबंध करने हैं। अगर इस मामले में किसी भी विभाग के अधिकारी ने लापरवाही बरती तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही कहा कि छावनी और शहर के एसडीएम के साथ-साथ सभी उपमंडलों के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि मुख्य मार्गों पर जितने भी अवैध कट हैं उनकी सूची तैयार की जाए, जिससे कि इस सूची के अनुसार अवैध कटों को बंद किया जा सके।
इस कार्रवाई को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाया जाए। कहा कि छावनी और शहर के बस अड्डों पर सभी बसें अड्डे के अंदर जाएंगी और अंदर से ही सवारियों को उतारने और चढ़ाने का काम करेंगी। अगर किसी भी चालक ने बसों को बस अड्डों के बाहर रोका या सवारियां ली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
इन निर्देशों की पालना करने के लिए जीएम रोडवेज को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। बैठक में आरटीए सचिव सुशील ने जिला सड़क सुरक्षा कमेटी के एजेंडों को हाउस के समक्ष रखा। कहा कि अंबाला जिले में करीब 15 से 20 ब्लैक स्पॉट हैं और इन सभी पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रबंध करने चाहिए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और एचएचएआई के अधिकारी निर्धारित समय अवधि के अंदर इस कार्य को करना सुनिश्चित करेंगे।
वाहनों पर लगाने होंगे रिफ्लेक्टर
खराब सड़कों को ठीक किया जाए, ट्रैफिक नियमों से संबंधित निशान लगाए जाएं, सड़कों को चौड़ा करने और ऑटो, ट्रैक्टर, झोटा-बुग्गी पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के प्रति जागरूक किया जाए। नगर निकायों के क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों पर एंटी ग्लोसियर सीट लगाई जाए। इस बैठक में एडीसी अपराजिता, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम अश्वनी मलिक, एसडीएम सतिंद्र सिवाच, एसडीएम शाश्वत सांगवान, डीएसपी रजत गुलिया, एनएचएआई से पीडी पुलकित माकन आदि अधिकारी उपस्थित थे।
चालकों के लाइसेंस होंगे सस्पेंड
डीसी पार्थ गुप्ता ने सभी एसडीएम और अन्य संबंधित अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि अंबाला जिले में ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना करवाई जाए और जो भी चालक नियमों की अवहेलना करता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए और चालक बार-बार नियमों की तोड़ता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया जाए। सभी एसडीएम हर माह ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपना सुनिश्चित करेंगे।
सड़कों पर सफेद पट्टी हो सुनिश्चित
लोक निर्माण विभाग, मार्केटिंग कमेटी, नगर परिषद और जिला परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धुंध के सीजन से पहले ही सड़कों पर सफेद पट्टी और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तमाम पुख्ता प्रबंध किए जाएं। डीसी ने कहा कि इस मामले में जरा सी भी लापरवाही न बरती जाए और शीघ्र अति शीघ्र इस कार्य को पूरा किया जाए। इसके अलावा वन विभाग के अधिकारी सड़कों के किनारे पेड़ों की ट्रिमिंग का काम करवाना सुनिश्चित करेंगे।
राजमार्गों से हटाएं अतिक्रमण
नगर परिषद, नगर निगम और नगरपालिकाओं और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को डीसी ने सख्त आदेश दिए कि सड़कों के किनारे अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाना सुनिश्चित करेंगे। डीएसपी ट्रैफिक को निर्देश दिए कि महेशनगर और अन्य शहर के अंदरूनी मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिक्रमण को संबंधित महकमों के अधिकारियों के सहयोग से हटाना सुनिश्चित करेंगे। इन त्योहारों के सीजन में प्रशासनिक अधिकारी इस विषय पर विशेष फोकस रखकर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
तीन साल में 72 सड़क दुर्घटनाएं
जग्गी सिटी सेंटर के पास कोच के सेंटर से लेकर हर्बल पार्क तक 33, टांगरी रिविरसाइड पुल से लेकर एसडी काॅलेज तक 14, हीलिंग टच अस्पताल से लेकर ग्लोब ट्योटा तक 15, इंडियन पब्लिक स्कूल से लेकर अंबाला हवेली मोहड़ी तक 18, शहजादपुर में अनाज मंडी से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक 14, अंबाला कैंट में सीएसडी डिपो से आईसीडी हारट्रोन तक 29 सड़क दुर्घटनाएं वर्ष 2022 व 2023 में हुई हैं। इतना ही नहीं इन जगहों पर वर्ष 2024 में 72 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।