{"_id":"586bf2d14f1c1b4d561598d8","slug":"road-accident-three-died-crime-police-highway-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसों में बुजुर्ग समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसों में बुजुर्ग समेत तीन की मौत
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न सड़क हादसों में एक बुजुर्ग समेत तीन लोगों ने की मौत हो गई है। ये दोनों हादसे नेशनल हाइवे नंबर एक और नेशनल हाइवे नंबर 444-ए पर हुए। जबकि तीसरे मामले में हाइवे क्रास कर रहे युवक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वे घायल हो गया। तीनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
थाना पड़ाव प्रभारी भूषण दास ने बताया कि बोलेरो में करनाल निवासी दो युवक अमरूद लादकर करनाल से चंडीगढ़ सप्लाई देने जा रहे थे। लेकिन तभी मोहड़ा क्षेत्र को पार करते हुए उनकी बोलेरो एक कंटेनर से जा भिड़ी। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्हें तुरंत कैंट सिविल अस्पताल पुलिस की मदद से पहुंचाया गया। लेकिन जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की पहचान करनाल निवासी मलकीत व राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और देर रात परिजन भी अंबाला पहुंच गए।
विज्ञापन
दूसरे मामले में महेशनगर थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि अंबाला-जगाधरी हाइवे 444-ए पर गोबिंद नगर कालोनी चौक के पास एक बुजुर्ग पालम विहार निवासी इंद्रजीत सिंह एक्टिवा पर अपने साथ कंपाउंडर को बिठाकर अपने घर ले जा रहा था। तभी एक अज्ञात चौपहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया। मौके पर गिरा बुजुर्ग का सिर जमीन पर लगा और उसे तुरंत उठाकर कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि कंपाउडर को भी हल्की चोटें लगी। तीसरे मामले में एसएचओ महेशनगर ने बताया कि देर रात खुड्डा के पास रौलों गांव निवासी एक युवक बलजिंद्र सिंह हाइवे क्रास कर रहा था, तभी एक चौपहिया वाहन ने उसे टक्कर मारी और भाग गया। युवक सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया।