{"_id":"6652f59a10ffeac55a007e3d","slug":"road-accident-in-ambala-car-and-jugaad-bike-collided-with-cart-seven-injured-including-five-year-old-child-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में सड़क हादसा: कार व जुगाड़ बाइक रेहड़ी में भिड़ंत, 5 साल के मासूम सहित सात घायल; 10 लोग थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में सड़क हादसा: कार व जुगाड़ बाइक रेहड़ी में भिड़ंत, 5 साल के मासूम सहित सात घायल; 10 लोग थे सवार
Sun, 26 May 2024 02:10 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 26 May 2024 02:10 PM IST
सार
घायल चालक निरंजन ने बताया कि वह मजदूरी करता है। रविवार को अंबाला कैंट के सेक्टर-34 आशियाना से अपनी पत्नी सरोज व 3 माह के बच्चे सहित व अन्य के साथ लेकर अंबाला कैंट सुभाष पार्क के निकट जा रहे थे।
विज्ञापन
बाइक
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंबाला-दिल्ली हाईवे पर शास्त्री कॉलोनी के निकट रविवार सुबह तेज रफ्तार कार व जुगाड़ की बाइक रेहड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में रेहड़ी पलट गई और उसमें सवार प्रवासी मजदूर के चार बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। हादसे के समय रेहड़ी में 3 माह का बच्चा रोहन, 5 वर्षीय संजू, 6 वर्षीय शरवन, 7 वर्षीय की लक्ष्मी, 25 वर्षीय सागरवती, 25 वर्षीय सरोज व उसका पति जय प्रकाश, 26 वर्षीय जतिंद्र, 24 वर्षीय निरंजन व उसकी पत्नी सरोज सहित कुल 10 सवार थे। बच्चों को मामूली चोटें आई है जबकि सात को चेहरे व बाजू में चोटें आने पर छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
पड़ाव थाना पुलिस ने कार व जुगाड़ की बाइक रेहड़ी को थाने में ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी। इस हादसे में सरोज की टांग में फ्रेक्चर आया है। घायल चालक निरंजन ने बताया कि वह मजदूरी करता है। रविवार को अंबाला कैंट के सेक्टर-34 आशियाना से अपनी पत्नी सरोज व 3 माह के बच्चे सहित व अन्य के साथ लेकर अंबाला कैंट सुभाष पार्क के निकट जा रहे थे। जहां पर निर्माणाधीन मकान में वह मजदूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
जैसे ही वह हाईवे पर सर्विस लेन से होते हुए अंडरपास की तरफ मुडने लगे तो अचानक एक तेज रफ्तार कार आई और देखते ही देखते सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक रेहड़ी पलट गई और पूरा परिवार सड़क पर ही गिर गया। इस हादसे में पत्नी की गोद में से 3 माह का बच्चा भी छूटकर सड़क पर गिर गया था। गनीमत यह रही कि वह किसी पत्थर या बड़ी चीज से नहीं टकराया, वरना हादसा जानलेवा हो सकता था।
विज्ञापन