फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ring Road Project: Home Minister distributed an amount of 107.33 crores to the farmers

रिंग रोड परियोजना : किसानों को गृहमंत्री ने वितरित की 107.33 करोड़ की राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ring Road Project: Home Minister distributed an amount of 107.33 crores to the farmers
अंबाला। 1485 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रिंग रोड बाईपास के लिए अधिग्रहण की गई छह गांवों की जमीन की 107.33 करोड़ रुपये की राशि गृहमंत्री अनिल विज ने मंगलवार को 253 किसानों को वितरित की। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विज ने कहा कि अंबाला की तरक्की में इजाफा हो रहा है। 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड बनने से भविष्य में अंबाला ‘नगर से महानगर’ बन जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के खातों में आरटीजीएस के माध्यम से पैसा आएगा। यह चेक केवल रस्मी तौर पर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने गांव बाड़ा, दुराली, दुखेड़ी, कोटकछुआ, बुहावा और मोहड़ा के किसानों को राशि वितरित की। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत लगभग 600 करोड़ रुपये की राशि उन किसानों को दी जाएगी जिनकी जमीन अधिग्रहित की गई है। गृहमंत्री ने रिंग रोड परियोजना को मंजूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश सरकार का आभार जताया। जिस दिन साहा रोड का शिलान्यास नितिन गडकरी ने रखा था तभी उन्होंने अंबाला में रिंग रोड की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन

जमीन की आधी राशि केंद्र, बाकी राज्य सरकार देगी
परियोजना में जमीन की कीमत का आधा पैसा केंद्र और आधा प्रदेश सरकार दे रही है। केंद्र सरकार से लगभग 100 करोड़ रुपये आ चुके हैं, जो वितरित किए जा रहे हैं। शेष राशि जल्द लाने का प्रयास है। रिंग रोड परियोजना के तहत किसानों को कलेक्टर रेट का गुणा सवा प्रतिशत और उस राशि का जमा सौ प्रतिशत मुआवजा जमीन अधिग्रहित दिन से राशि मिलने तक 12 प्रतिशत मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंग रोड के आसपास एचएसवीपी सेक्टर या इंडस्ट्री के लिए लिखा
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि रिंग रोड के आसपास भविष्य में पूरा विकास हो, इसके लिए उन्होंने सरकार को सर्वे के लिए पत्र लिखा है। रोड के एक तरफ एसएसवीपी सेक्टर या एचएसआईआईडीसी को डेवलेप कर इंडस्ट्री लगाई जा सकती है।

शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति
गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला के चारों तरफ रिंग रोड होगी। जगाधरी से आने वाले वाहन शहर में आए बिना सद्दोपुर निकल जाएंगे। यदि उसे अमृतसर जाना है तो बाहर से वह रिंग रोड से जीटी रोड निकल जाएगा। अगर उसे हिसार जाना है तो रिंग रोड से हिसार रोड को निकल जाएगा। शहर में जो हैवी ट्रैफिक है, उससे रोड बनने से काफी लाभ होगा। अभी रिंग रोड फोरलेन बनेगी, मगर जमीन सिक्स लेन जितनी ली है, ताकि यदि भविष्य में रोड का विस्तार करना है तो दिक्कत न आए।
रिंग रोड परियोजना में यह अहम
40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड फोरलेन होगा
रोड पर 2 बड़े पुल टांगरी नदी पर दो स्थानों पर बनेंगे
रोड पर 2 छोटे पुल
2 रेलवे ओवर ब्रिज रोड
रोड पर तीन फ्लाईओवर
30 गांवों की 657 एकड़ जमीन अधिग्रहित होगी, जिसमें तीन गांव पंजाब के हैं।
रिंग रोड 5 नेशनल हाइवे को आपस में लिंक करेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed