फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   If a cow is released after milking, a fine of Rs 11,000 will be imposed for the first time and an FIR will be lodged for the third time.

Ambala News: दूध निकालने के बाद गाय छोड़ी तो पहली बार 11 हजार रुपये जुर्माना, तीसरी बार होगी प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
If a cow is released after milking, a fine of Rs 11,000 will be imposed for the first time and an FIR will be lodged for the third time.
- जुंडला पहुंचे गोसेवा आयोग चेयरमैन, बोले- प्रस्तावित कानून में होगी सख्ती
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/जुंडला। दूध लेने के बाद गोवंश को बेसहारा छोड़ने वालों पर अब सख्ती की तैयारी है। गोसेवा आयोग के चेयरमैन रामचंद्र कांबोज ने कहा कि हरियाणा सरकार गोवंश संरक्षण के लिए जल्द कानून बनाने जा रही है। प्रस्तावित कानून के तहत ऐसे लोगों की पहचान कर पहली बार 11 हजार रुपये और दूसरी बार 21 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
तीसरी बार गोवंश को बेसहारा छोड़ने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का प्रावधान होगा। वे शुक्रवार को श्री कृष्ण गोपाल गोशाला जुंडला में पहुंचे थे। उनके साथ आयोग के वाइस चेयरमैन सुमन गुप्ता और सदस्य सुरेंद्र संधू भी पहुंचे। गोशाला संचालक एवं गोसेवा में समर्पित स्वामी गोपाल गोस्वामी को सम्मानित किया गया। आयोग की टीम ने गोशाला का निरीक्षण कर गोवंश के रखरखाव की जानकारी ली और गोवंश को गुड़ खिलाया।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि गोशालाओं में सामने आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा हुई है। शेड, चारे और गोवंश के इलाज से जुड़ी जरूरतों पर भी सुझाव लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल में 28 पंजीकृत और पांच अपंजीकृत गोशालाएं
पशु विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि करनाल जिले में 28 पंजीकृत और पांच अपंजीकृत गोशालाएं हैं। इनमें कुल 19,979 गोवंश पल रहा है, जबकि 1,161 गोवंश अभी सड़कों पर है। कार्यक्रम में कांबोज समुदाय के लोगों ने चेयरमैन को गोमाता का स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर प्रधान राजेंद्र मोंगा, उपप्रधान बलबीर, संजय रोड, कृष्ण कांबोज, दीपक कांबोज, ओमप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed