फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Retired railway employees will get medicines at home

Ambala News: सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को मिलेगी घर बैठे दवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Retired railway employees will get medicines at home
उत्तर रेलवे अंबाला मंडल का रेलवे अस्पताल। संवाद
अंबाला। सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को दरवाजे पर ही दवा मिलेंगी। ये सुविधा 80 साल से अधिक के सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के लिए शुरू की है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत उत्तर रेलवे ने यह सुविधा दिल्ली मंडल में शुरू की है।
विज्ञापन

इस सुविधा के तहत सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को जरूरी दवाएं उनके घर के दरवाजे पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका फायदा कूरियर से मिलेगा। इसके लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कूरियर के किराये का भुगतान करना होगा। दिल्ली मंडल में सफल होने के बाद इस योजना को उत्तर रेलवे के अन्य मंडलों अंबाला, फिरोजपुर, लखनऊ और मुरादाबाद में भी शुरु किया जाएगा। दरअसल सेवानिवृत रेलवे कर्मचारियों की तरफ से लगातार रेलवे को शिकायत दी जा रही थी कि उम्र के इस पड़ाव में वो दूर-दराज स्थित रेलवे अस्पतालों में चक्कर नहीं काट सकते क्योंकि जब भी दवाएं लेने जाओ तो पहले उन्हें घंटों लाइन में लगकर पर्ची बनवाने का इंतजार करना पड़ता है और फिर डाक्टरों को जांच के बाद दवा लेने का।
विज्ञापन

कई बार तो अस्पताल में जरूरी दवा नहीं होती तो उन्हें महंगे दामों पर बाहर से खरीदनी पड़ती है। इससे उनकी परेशानी काफी बढ़ जाती है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की इस पीड़ा को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला किया है। इस संबंध में रेलवे ने दो जुलाई को लिखित आदेश जारी करके तुरंत प्रभाव से व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि रेलवे कर्मचारियों के लिए पहले ही मेडिकल के कार्ड बनाए गए हैं जोकि देश के सभी प्रमुख अस्पतालों में मान्य हैं। यहां कर्मचारी अपना उपचार करवा सकते हैं। इसी कड़ी में यह सुविधा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात है।

वर्जन
80 साल से अधिक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के लिए उत्तर रेलवे के अधीन दिल्ली मंडल के अस्पतालों में यह सुविधा शुरु की गई है। अब कर्मचारी कोरियर के माध्यम से घर के दरवाजे तक दवा मंगा सकेंगे। इसके लिए उन्हें निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। दिल्ली मंडल में सफलता के बाद इस योजना को अंबाला सहित अन्य मंडलों में भी शुरु किया जा सकता है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed