फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Retired Major General to salute the martyrs will visit India, Ambala

शहीदों को नमन करने भारत भ्रमण करेंगे रिटायर्ड मेजर जनरल

Mon, 10 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Mon, 10 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Retired Major General to salute the martyrs will visit India, Ambala
शहीदों को नमन करने भारत भ्रमण करेंगे रिटायर्ड मेजर जनरल - फोटो : Amar Ujala
अंबाला कैंट के सैन्य क्षेत्र में पत्रकारों से बात करते हुए रिटायर्ड मेजर जनरल सोमनाथ झा ने बताया कि देश में स्वतंत्रता से लेकर अब तक करीब 21 हजार जवान शहीद हो चुके हैं। जिसमें एलओसी बार्डर, सियाचिन व देश के अंदर हुए मिलिटेंट अटैक में शहीद हुए जवान शामिल है। मेजर जनरल ने बताया कि वह 19 अक्तूबर को शहीदों श्रद्धांजलि देने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के उस शहर से गुजरेंगे, जहां के जवान  शहीद हुए हैं।
विज्ञापन


वहां उस शहद में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए साइकिल भी चलाई जाएगी। इस दौरान वह संबंधित शहरों में युवाओं से भी मिलेंगे और उन्हें इंडियन आर्मी ज्वाइन करने के लिए प्रेरित भी करेंगे। उन्होंने बताया कि वह 12/13 हजार किलोमीटर की लंबी यात्रा तय कर हर राज्य से गुजरेंगे। यह यात्रा करीब साढ़े सात महीने में पूरी होगी। मेजर ने बताया कि उनकी यात्रा में अंबाला कैंट से शुरू होकर करनाल के कुंजपुरा में रुकेंगे। इस पैदल साइकिल यात्रा का समापन अमर जवान ज्योति दिल्ली इंडिया गेट पर अप्रैल 2017 को होगा।
विज्ञापन


मेजर जनरल के अनुसार वे सितंबर में रिटायर्ड हुए थे, उसके बाद उन्होंने अपने जीवन में सभी शहीदों को अनोखे ढंग से श्रद्धांजलि देने और युवाओं को भी इंडियन आर्मी के प्रति जागरूक करने की ठानी। इसी उद्देश्य के चलते वे 19 अक्तूबर को अपनी यात्रा शुरू करेंगे। इस अवसर पर मेजर की पत्नी चित्रा झा ने कहा कि वे अपने पति के इस अभियान का हिस्सा बनेंगे और साढ़े सात महीने तक उनकी यात्रा में साथ रहते हुए शहीदों को नमन करेंगी। उधर, इस अवसर पर कर्नल रविंद्र चौहान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed