फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Retired employee has been making rounds of the department for a year to get land title transferred.

Ambala News: जमीन के इंतकाल के लिए एक साल से विभाग के चक्कर काट रहा सेवानिवृत्त कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Retired employee has been making rounds of the department for a year to get land title transferred.
छावनी के उपमंडल भवन में आयोजित समाधान ​शिविर में मौजूद वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के उपमंडल भवन में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 71 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी के अलावा एक अन्य बुजुर्ग ने जमीन का इंतकाल न होने की शिकायत रखी। वहीं गाडी़ नहीं होने के बाद भी परिवार पहचान पत्र के रिकार्ड में एलएमवी व्हीकल दर्शाने की शिकायत आई। इसके अलावा शिविर में तीन और शिकायतें आईं। नायब तहसीलदार आशीष ने इन शिकायतों को सुना और संबंधित विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।
अंबाला कैंट के मति दास नगर के निवासी 71 वर्षीय कृष्ण अवतार ने बताया कि एक साल से उनकी जमीन का इंतकाल नहीं हो रहा है। वह दिल की बीमारी और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, इसके बाद भी उन्हें जमीन के इंतकाल के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वह तीन बार सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करा चुके हैं और पांच बार डीसी समाधान शिविर में गुहार लगा चुके हैं। कई बार डीआरओ और तहसील कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें हर बार केवल आश्वासन ही मिले हैं और समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन

फैमिली आईडी (परिवार पहचान पत्र) में दर्ज गलत विवरण और तकनीकी गलतियों के कारण आम लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला
अंबाला छावनी गांव नन्हेड़ा निवासी नरिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी फैमिली आईडी में गलती से एक एलएमवी (लाइट मोटर व्हीकल) वाहन दर्ज हो गया है, जबकि वास्तव में उनके पास ऐसा कोई वाहन मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा इस तकनीकी त्रुटि को दूर करने और रिकॉर्ड को सुधारने के लिए उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र या आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। तीसरी शिकायत में मंडौर निवासी श्याम कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन का इंतकाल चढ़वाना हैं इसके लिए वह्र दो सप्ताह से से परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed