फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Retired army personnel going on duty attacked with rods

Ambala News: ड्यूटी पर जा रहे सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी पर रॉड से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Retired army personnel going on duty attacked with rods
अंबाला। एमएम अस्पताल सदोपुर में रात की ड्यूटी पर जा रहे सेना से सेवानिवृत्त कर्मचारी के सिर में रॉड मारकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बाइक सवार दो अज्ञात आरोपियों को काबू कर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में रसूलपुर निवासी सुखजिंद्र सिंह ने बताया कि वह भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं और शहर के मानव चौक गुलाब नगर काॅलोनी में किराये पर रहता है। वहीं एमएम अस्पताल सदोपुर में बतौर सुपरवाइजर प्राइवेट नौकरी करता है। 14 नवंबर को वह अपनी रात्रि की ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक पर सवार होकर एमएम अस्पताल सदोपुर के लिए चला था। जब वह एमएम अस्पताल के पास पहुंचा, तो पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए।
विज्ञापन




उन्होंने अपना मुंह कपडे़ से छिपा रखा था। आते ही पीछे बैठे युवक ने उसके सिर में रॉड मार दी। राॅड लगने से उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। यहां चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा होते देख दोनों बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए और जाते हुए जान से मारने की धमकी दे गए। घायल सुखजिंद्र को लोगों ने पास ही अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानव तस्करी का आरोपी भेजा जेल

अंबाला। गुमशुदगी व मानव तस्करी के मामले में पुलिस ने उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नंदपुर गांव निवासी आरोपी नजीम अली को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय के आदेश हिरासत में भेज दिया। इस मामले में सात आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। शिकायतकर्ता रामपुर गांव निवासी बलविंद्र कुमार ने 29 अक्तूबर को थाना महेशनगर में दी शिकायत में बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री बिना किसी को सूचित किए घर से कहीं चली गई है। संवाद

हत्या के मामले में आरोपी न्यायिक हिरासत में

अंबाला। उगाला गांव स्थित निर्माणाधीन मकान देखने पत्नी वीना के साथ गए पति हेमराज पर पड़ोसी सुरेंद्र कुमार ने लात-घूंसे मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सीआईए शहजादपुर पुलिस ने उगाला निवासी सुरेंद्र कुमार को काबू कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।




उगाला गांव निवासी वीना रानी ने बताया कि वह अपने पति हेमराज के साथ फतेहगढ़ तुम्बी गांव में शादी में गए थे। शादी के बाद वह उगाला गांव स्थित अपने निर्माणाधीन मकान में गए। वह घर में लगने वाली टाइल देख रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी सुरेंद्र आया। उसने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और घर के अंदर आ गया। सुरेंद्र ने उसके पति हेमराज की छाती व पेट में मुक्कों की बरसात कर दी और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। परिजन की सहायता से वह पति को लेकर सिद्धार्थ अस्पताल शाहाबाद पहुंची। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed