फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Retired army personnel arrested for molesting a minor

Ambala News: नाबालिग से छेड़छाड़ में सेवानिवृत्त सेना कर्मी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Retired army personnel arrested for molesting a minor
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी के एक क्षेत्र में छह वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी को काबू किया है।
विज्ञापन

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि बच्ची अपने भाई के साथ खेल रही थी। इसी दौरान उसका भाई कहीं चला गया। जब वह अपने भाई के बारे में पूछने के लिए पड़ोस में रहने वाले 60 वर्षीय सेवानिवृत्त सेना के जवान के पास गई तो उसने नाबालिग को अपनी बातों में बहला कर घर के भीतर बुलाया। आरोपी बच्ची को घर की तीसरी मंजिल पर ले गया। वहां पर बच्ची के साथ गलत हरकत की। इसी दौरान बच्ची की मां ने उसे आवाज लगाई तो बच्ची सहमी हुई अपनी मां के पास पहुंची। बच्ची ने डरते हुए सारी आपबीती मां को सुनाई। बच्ची की मां ने डॉयल 112 पर फोन किया और इस घटना के बारे में सूचित किया। पुलिस ने मौके से आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। वीरवार सुबह को नाबालिग का मेडिकल करवाया गया। जिला बाल कल्याण समिति भी नाबालिग की सहायता पहुंचाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed