फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Retired after joining army with brother's document, revealed after death

Ambala News: भाई के दस्तावेज से सेना में भर्ती के बाद हो गया रिटायर्ड, मौत के बाद खुलासा

Sat, 22 Jul 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Jul 2023 01:14 AM IST
सार

भाई की शिकायत पर भाभी और भतीजों पर केस दर्ज किया गया है। सीएम विंडो पर शिकायत करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Retired after joining army with brother's document, revealed after death
फर्जीवाड़ा

विस्तार

हरियाणा के अंबाला के नारायणगढ़ के गांव लाहा में फर्जीवाड़े का चाैंका देने वाला मामला सामने आया है। बड़े भाई ने सेना में भर्ती होने के कारण धोखे से छोटे भाई के फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करा लिए और उसके नाम भी भर्ती हो गया। पूरी नौकरी करने के बाद रिटायर्ड होकर पेंशन भी लेता रहा।

विज्ञापन


23 फरवरी 2023 को जब बड़े भाई की मौत हुई तो इसका खुलासा हुआ। हालांकि छोटे भाई भूपिंद्र सिंह ने पहले पुलिस को शिकायत दी, लेकिन चार माह तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिर में सीएम विंडो पर शिकायत कर व्यक्ति ने पेंशन रुकवाने और फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को रुकवाने और दस्तावेजों में भी नाम ठीक कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने गांव लाहा निवासी भूपिंद्र सिंह की शिकायत पर भतीजे जितेंद्र सिंह, रणजीत सिंह सहित भाभी सुरेंद्र कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस को भूपिंद्र सिंह ने बताया कि मेहनत मजदूरी का काम करता है और उसकी चल अचल संपत्ति गांव लाहा में है, जो कि भाई राजपाल बड़ा ही शातिर किस्म का व्यक्ति था और हर हाल में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहता था, लेकिन वह खुद कम पढ़ा लिखा था। उसने सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए एक अजीब तरीका ढूंढ लिया और एक षडयंत्र के तहत उसके प्रमाण पत्र के आधार पर भूपिंद्र सिंह बनकर भारतीय सेना में भर्ती हो गया। कई वर्ष नौकरी करने के बाद वहां से पेंशन प्राप्त कर रिटायर्ड हो गया। अब राजपाल की 23 फरवरी 2023 को मृत्यु हो गई है और उसके फर्जीवाड़े में उसकी पत्नी व पुत्र भी शामिल है जो पेंशन भी प्राप्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का मृत्यु प्रमाणपत्र भी बनाने की तैयारी
शिकायतकर्ता भूपिंद्र सिंह ने बताया कि मृतक राजपाल के द्वारा मेरे नाम से व दस्तावेजों के गलत इस्तेमाल का पता इस बात से लगाया जा सकता है कि जब उसने एक रजिस्ट्री कराई थी। इसमें उसका फोटो लगा है और नाम राजपाल लिखा है जो कि यह रजिस्ट्री सगे भाई जीत सिंह के नाम हुई थी। सभी दस्तावेजों, प्रमाण पत्रों में मेरा नाम भूपिंद्र सिंह है और मैं अभी जीवित हूं लेकिन भतीजा जतिंद्र सिंह व उसकी माता सुरेंद्र कौर ने मिलीभगत कर राजपाल का मृत्यु प्रमाण पत्र भी भूपिंद्र सिंह के नाम से बनवाने की तैयारी कर रहे हैं। धमकी दे रहे हैं जोकि तेरे नाम चल अचल संपत्ति है हम उसका इंतकाल भी अपने नाम व अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करवा और तहसीलदार के सामने पेश कर करवा लेंगे और तुम कुछ नहीं कर सकेंगे। 


मार्च में शिकायत देने के बाद पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई
शिकायतकर्ता भूपिंद्र सिंह ने बताया कि इस साजिश का राजपाल की मृत्यु के बाद पता चला और जब गलत कार्य करने से मना किया तो धमकाया। बोले कि किसी दिन तेरी हत्या कर तेरा मृत्यु प्रमाण पत्र राजपाल के नाम से बनवा देंगे और ना किसी को पता चलेगा और ना कोई कार्रवाई होगी। जो कि इनके षडयंत्र के कारण भारतीय सेना व सरकार को भी नुकसान हुआ और अब मेरे लिए भी खतरा बढ़ गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पहले भी मार्च 2023 में थाना नारायणगढ़ में दी हुई जो अभी तक लंबित है और आज तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed