फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Results of the Indian Army recruitment online exam declared; preparations for the rally are next.

Ambala News: भारतीय सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम घोषित, अब रैली की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Results of the Indian Army recruitment online exam declared; preparations for the rally are next.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। भारतीय सेना में अग्निवीर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन प्रवेश परीक्षा (सीईई) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) अंबाला छावनी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
भर्ती निदेशक अंबाला, वीएस पांडे ने बताया कि 1 जून से 12 जून तक आयोजित परीक्षा का परिणाम 12 जुलाई को जारी किया गया है। उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर लॉग इन करके अपने परिणामों की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन

-----
अगले चरण के लिए एडमिट कार्ड जल्द
निदेशक ने बताया कि अग्निवीर श्रेणी में जिन उम्मीदवारों का नाम शॉर्टलिस्ट हुआ है, उन्हें अब भर्ती रैली के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। सभी शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर अपनी लॉग-इन आईडी के जरिए वेबसाइट चेक करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
रोहतक में होगी इन पदों की भर्ती रैली
भर्ती कार्यालय ने सेंट्रल श्रेणी के पदों के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। इसमें सिपाही फार्मा, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट (एएमसी/वेटरनरी), रिलीजियस टीचर, हवलदार एजुकेशन, जेसीओ (कैटरिंग) और हवलदार सर्वे ऑटो कार्टो के पद शामिल हैं। इन सभी उम्मीदवारों की भर्ती रैली इसी महीने आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रोहतक में आयोजित की जाएगी। इन श्रेणियों के उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed