फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Restaurants and dhabas have a two to three day stock of commercial cylinders

Ambala News: रेस्टोरेंट और ढाबों पर व्यावसायिक सिलिंडर का दो से तीन दिन का स्टॉक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Restaurants and dhabas have a two to three day stock of commercial cylinders
दुकान के बाहर रखे व्यवसायिक सिलिंडर। संवाद - फोटो : 1
- ढाबा संचालक बोले- कोयले की भट्ठी का करेंगे प्रयोग, असमंजस में रेस्टोरेंट मालिक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने से बड़े रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के पास दो से तीन दिन का स्टॉक है। वहीं फास्टफूड और चाट आदि का काम करने वालों के पास एक से दो दिन तक ही गैस बची है। ये स्टॉक भी इसलिए है क्योंकि सोमवार को कुछ एजेंसियों ने सिलिंडर की आपूर्ति कर दी थी। ऐसे में बुधवार और इसके बाद बढ़ी समस्या खड़ी हो सकती है।
पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण घरेलू एलपीजी गैस की जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति को आगामी आदेश तक रोका गया है। गैस एजेंसियों के पास मंगलवार को लगातार लोगों के फोन आते रहे। लोग अपने व्यवसाय पर काम करने के लिए सिलिंडर की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शुरू की निगरानी
व्यावसायिक सिलिंडरों की सप्लाई रोकने के बाद से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सक्रिय हो गया है। एक-एक गैस एजेंसी के पास विभाग की तरफ से काॅल किया जा रहा है। इसमें जानकारी ली जा रही है कि उनके पास व्यावसायिक सिलिंडरों का कितना स्टॉक है। हालांकि अधिकांश गैस एजेंसी संचालकों ने स्थाई उपभोक्ताओं को एक दिन पहले ही सिलिंडरों की सप्लाई कर दी थी। इस कारण से एजेंसी के गोदाम में भी स्टॉक खत्म हो गया है। ऐसी परिस्थिति का फायदा उठाकर कोई कालाबाजारी न करने लगे इसके लिए विभाग नगर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोयले की भट्ठी लगानी पड़ेगी
पंडित सीताराम ढाबा से रवि शर्मा ने बताया कि तीन दिन में हमारा एक सिलिंडर लगता है, हम चार सिलिंडर का स्टॉक रखते हैं। अगर सप्लाई नहीं आई तो कोयले की भट्ठी जलानी पड़ेगी। पेट तो भरना ही है। हमारे साथ 10 कारीगर भी जुड़े हैं, उनकी जिम्मेदारी भी हम पर है।

नहीं मिला व्यावसायिक सिलिंडर
चाट विक्रेता पवन कुमार ने बताया कि चार दिनों से व्यावसायिक सिलिंडर की सप्लाई नहीं आई है। एक दिन में एक सिलिंडर की खपत है और तीन सिलिंडर हैं। फिलहाल दो से तीन दिन का स्टॉक और बचा है, देखते हैं आगे क्या होता है।

रोजाना एक सिलिंडर होता है खर्च
फास्टफूड रेस्टोरेंट संचालक जगतार सिंह ने बताया कि उनके पास रोजाना एक सिलिंडर लगता है। तीन सिलिंडर हैं और अभी दो दिन का स्टॉक बचा है। आगे क्या होगा, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कह सकते।


बंद करनी पड़ सकती है दुकान
चाट दुकानदार मधु सुदन गुप्ता ने कहा कि उनका एक सिलिंडर आठ दिन चलता है। दो सिलिंडर हैं और 10 दिन का स्टॉक है। अगर आने वाले दिनों में व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिले, तो मजबूरी में दुकान बंद करनी पड़ेगी।


तीन दिन का स्टॉक बाकी

सरगोधा मिष्ठान भंडार से अर्जुन ने बताया कि हमारे यहां रोजाना तीन व्यावसायिक सिलिंडर लगते हैं। कुल आठ सिलिंडर हैं और अभी तीन दिन का स्टॉक पड़ा है। देखते हैं, इसके बाद क्या स्थिति रहती है।

दुकान के बाहर रखे व्यवसायिक सिलिंडर। संवाद

दुकान के बाहर रखे व्यवसायिक सिलिंडर। संवाद- फोटो : 1

दुकान के बाहर रखे व्यवसायिक सिलिंडर। संवाद

दुकान के बाहर रखे व्यवसायिक सिलिंडर। संवाद- फोटो : 1

दुकान के बाहर रखे व्यवसायिक सिलिंडर। संवाद

दुकान के बाहर रखे व्यवसायिक सिलिंडर। संवाद- फोटो : 1

दुकान के बाहर रखे व्यवसायिक सिलिंडर। संवाद

दुकान के बाहर रखे व्यवसायिक सिलिंडर। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed