{"_id":"65414c4083cc566dbe00e8d4","slug":"resignation-of-punjabi-gurudwara-administrator-ambala-news-c-36-1-amb1002-13149-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पंजाबी गुरुद्वारे के प्रशासक का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पंजाबी गुरुद्वारे के प्रशासक का इस्तीफा
विज्ञापन
अंबाला। पंजाबी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में चल रहे विवाद में हाल ही में जिला सोसायटी रजिस्ट्रार ने प्रशासक को आरोपों की जांच करने के लिए नियुक्त किया।
प्रशासन पूर्व प्रधान बीएस बिंद्रा और अन्य सदस्यों से रिकॉर्ड मांग ही रहे थे कि अब अचानक से प्रशासक ने इस्तीफा दे दिया। इसके लिए प्रशासक रहे स्वामी चरण का कहना है कि कमेटी के पूर्व सदस्य बार-बार मांगने पर भी उन्हें दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा रहे थे। इस कारण उन्होंने अपने पद को छोड़ना ही बेहतर समझा। अब शिकायतकर्ताओं के आरोपों की जांच होगी या नहीं यह तो समय ही बताएगा। बहरहाल अब जिला रजिस्ट्रार गुरुद्वारे के संचालन के लिए एक एडहॉक कमेटी का गठन कर सकते हैं। जो गुरुद्वारे का संचालन का काम देखेगी।
शिकायतकर्ताओं ने यह लगाए थे आरोप
इस मामले में पंजाबी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पूर्व प्रधान व अन्य पर आरोप लगाए गए थे कि वह रिकॉर्ड नहीं दे रहे हैं। इसके साथ ही खर्चों की जानकारी नहीं दे रहे हैं। इस मामले में याचिका लगाई गई और सुनवाई के बाद प्रशासक नियुक्त किया गया था। इसके बाद प्रशासक आरोपों की जांच कर रहे थे और संबंधित पूर्व कमेटी के प्रधान को दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।