फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Residents of Gobind Nagar are waiting for the construction of the street

Ambala News: गली निर्माण की बाट जोह रहे गोबिंद नगर वासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Residents of Gobind Nagar are waiting for the construction of the street
अंबाला। गली निर्माण के लिए 30 सालों से स्थानीय निवासी बाट जोह रहे हैं। दर्जनों शिकायतों के बाद भी सड़क निर्माण नहीं हो पाया। अब हालात ऐसे हैं कि न वाहन सहित न पैदल कोई चल सकता है। यह हालात हैं गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब से राजा पार्क की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क के जोकि अब गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के सामने ही सड़क की हालत इतनी खराब है कि कई वाहन चालक इसमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके अलावा सड़क के कई हिस्सों में गड्ढे नजर आते हैं। कुछ लोगों ने अपने खर्च पर सड़क पर पेचवर्क करवाया था जोकि अब क्षतिग्रस्त हो चुका है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

फोटो-23
सड़क की हालत काफी बद्दतर है। सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क के निर्माण को लेकर कई बार शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई, लेकिन किसी ने सड़क निर्माण में गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सूद।

फोटो-25

यह मुख्य सड़क है और इस सड़क से रोजाना सैंकड़ों लोग आवागमन करते हैं। बावजूद इसके सड़क को दुरुस्त करने की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जब इस समस्या को लेकर कई बार नप जाकर शिकायत भी दे चुके हैं।


समीर गुप्ता।
फोटो-24

जिस प्रकार अंबाला छावनी की अन्य सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है, उस आधार पर गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब से राजा पार्क की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण होना चाहिए।

प्रदीप सिरपाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed