{"_id":"65b2b9319f33ed81740a0406","slug":"republic-day-will-be-celebrated-today-in-police-lines-education-minister-kanwarpal-will-hoist-the-flag-ambala-news-c-36-1-amb1002-117413-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पुलिस लाइन में आज मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, शिक्षा मंत्री कंवरपाल फहराएंगे ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पुलिस लाइन में आज मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, शिक्षा मंत्री कंवरपाल फहराएंगे ध्वज
विज्ञापन
अंबाला। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शुक्रवार को शहर के पुलिस लाइन मैदान में मनाया जाएगा। इसमें शिक्षा मंत्री कंवरपाल सुबह 10:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे और परेड की सलामी लेंगे। वहीं उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन एसडी कॉलेज छावनी में होगा। समारोह में सांसद कृष्ण लाल पंवार सुबह 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे व परेड की सलामी लेंगे। आयोजन स्थल को प्रशासन ने सजवाया है। साथ ही कार्यक्रम में विशेष कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
ये होंगे कार्यक्रम
मार्चपास्ट, पीटी शो, योग, पारितोषिक वितरण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां, राष्ट्रीय गान आदि प्रस्तुत किए जाएंगे।
स्वतंत्रता सेनानियों को किया जाएगा सम्मानित
गणतंत्र दिवस पर प्रशासन की ओर से जिले के स्वतंत्रता सैनानियों, युद्ध वीरांगनाओं, शहीदों के परिजनों, आपातकालीन पीड़ित व हिन्दी आंदोलन के सत्याग्रहियों को सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की कमांड डीएसपी अनिल कुमार कर रहे हैं।
गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा देने वाले नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडि़यों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। -डॉ शालीन, उपायुक्त