{"_id":"626ee1d859b68a6e252fcf68","slug":"renovation-of-panjokhara-sahib-pond-to-be-done-with-rs-78-lakh-ambala-news-knl1067870185","type":"story","status":"publish","title_hn":"78 लाख रुपये से होगा पंजोखरा साहिब तालाब का नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
78 लाख रुपये से होगा पंजोखरा साहिब तालाब का नवीनीकरण
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को गांव पंजोखरा साहिब में अमृत सरोवर मिशन के तहत तालाब के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस तालाब के नवीनीकरण पर 78 लाख रुपये खर्च होंगे। यह तालाब लगभग 5.5 एकड़ में हैं। तालाब के चारों तरफ घूमने के लिए स्थान बनाया जाएगा और पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। यहां एकत्रित पानी का शुद्धिकरण किया जाएगा ताकि पानी को कृषि, पशुपालन व अन्य कार्यों के लिए प्रयोग किया जा सकेगा। मंत्री विज ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को सोनीपत के गांव नाहरा से राज्यस्तरीय समारोह में अमृत सरोवर मिशन का शुभारंभ किया है। मंत्री विज ने कहा कि छावनी में पानी की समस्या को उन्होंने वर्ष 1991-92 में ही समझ लिया था इसलिए नहरी पानी लाने का काम करवाया। दूसरी पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है।
पंजाब में धोखे से सत्ता में आई सरकार : अनिल विज
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि एसवाईएल के पानी के तहत हमें 3.5 एमएम पानी और मिलना चाहिए। एसवाईएल के पानी के लिए लंबी लड़ाई के बावजूद हमें पानी नही मिल सका है। पंजाब के सीएम का ब्यान है कि हम पानी दे देंगे, लेकिन उनकी पार्टी का एक नेता कहा रहा है कि हरियाणा को एक बूंद पानी नहीं देंगे। पंजाब में जो पार्टी आई है, उनका एक मत नहीं है। एक कुछ कहता है तो दूसरा। पंजाब में धोखे से वह सत्ता में आई है। वे लोगों को पेंशन, मुफ्त बिजली, महिलाओं को पैसे देने की बात कह रहे हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि पंजाब का हाल श्रीलंका जैसा न हो जाए। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों व सरकारों को लोगों को मुफ्त में चीजें बांटने की बजाए, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।