फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief from the scorching heat, chances of rain for three days

Ambala News: उमसभरी गर्मी से मिली राहत, तीन दिन बारिश के आसार

Tue, 12 Aug 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 12 Aug 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Relief from the scorching heat, chances of rain for three days
अंबाला में हो रही बूंदाबांदी के दौरान भीगते हुए घर जाती छात्राएं। संवाद
अंबाला सिटी। जिले में सुबह से रूक-रूककर हल्की बारिश हो रही है। दोपहर में तेज बारिश भी हुई। दोपहर तक तो उमसभरी गर्मी होने से परेशानी झेलनी पड़ी। जिससे पसीने छूटते रहे, दोपहर बाद गर्मी से राहत मिली। शाम को भी लगातार हल्की बारिश होती रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा अब फिरोजपुर, करनाल, मुरादाबाद, जलपाइगुड़ी, उत्तर पूर्व अरुणाचल प्रदेश से हिमालय की तलहटियों के आसपास बनी हुई है और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के आसपास बना हुआ है। जिससे 12 अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने और दिन के तापमान में हल्का बदलाव बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बारिश होने से गड्ढों में हुआ जलभराव, वाहनों की गति हुई धीमी : लगातार हल्की बारिश होने से सड़कों में गड्ढों में हल्का जलभराव हो गया। जिससे वाहनों की गति धीमी हो गई। शहर के सेक्टर-9, 10, अग्रसेन चौक, मानव चौक और पॉलीटेक्निक चौक पर भी सड़क पर गड्ढों में हल्का जलभराव हो गया। इस वजह से वाहनों की गति भी धीमी हो गई। वाहनों की गति धीमी होने से पुल से लेकर मिशन अस्पताल तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। ऐसी ही स्थिति पुरानी दिल्ली रोड पर भी रही। इस सड़क पर भी कई जगहों पर हल्का जलभराव हो गया। संवाद

अंबाला में हो रही बूंदाबांदी के दौरान भीगते हुए घर जाती छात्राएं। संवाद

अंबाला में हो रही बूंदाबांदी के दौरान भीगते हुए घर जाती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed