फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief from rain after dark clouds

Ambala News: घने काले बादल के बाद बारिश से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain after dark clouds
अंबाला जगाधरी हाइवे पर थोड़ी दूरी पर बारिश हो रही थी और थोड़ी दूरी पर नहीं, वाहन चालक सामने हो 
अंबाला सिटी। सुबह 11 बजे अचानक काले बादल छा गए। बादल छाने के साथ ही कई जगहों पर बारिश भी हुई। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। इससे शाम तक मौसम सुहावना बना रहा। कई जगहों पर थोड़ी दूर तक बारिश हो रही थी और थोड़ी दूरी पर धूप निकल रही थी।
विज्ञापन

यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। अंबाला-जगाधरी हाइवे पर वाहन चालक रूक-रूककर चलते नजर आए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 14 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 22 अगस्त तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
विज्ञापन

इससे 21 और 22 अगस्त को भारी बारिश की आशंका है। मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने की संभावना से राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी आने के आसार है। जिससे राज्य में बारिश की गतिविधियां में अगले तीन चार दिनों में कमी हो सकती है। इस दौरान राज्य के उत्तरी व दक्षिण जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान हवा में बदलाव पूर्वी से उत्तर पश्चिमी होने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed