फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relatives took the patient on a stretcher for half a kilometer: X-ray could not be done due to machine failure

मरीज को आधा किमी स्ट्रेचर पर ले गए परिजन: मशीन खराब होने के कारण नहीं हुआ एक्स-रे, जांच के लिए गठित की कमेटी

Sat, 15 Jul 2023 10:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 10:50 PM IST
सार

सिटी नागरिक अस्पताल में मशीन खराब होने के कारण एक्स-रे नहीं हुआ था। तो वीडियो वायरल होने पर अस्पताल प्रबंधन ने जांच के लिए कमेटी गठित की है।

विज्ञापन
Relatives took the patient on a stretcher for half a kilometer: X-ray could not be done due to machine failure
अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल से मरीज को एक्स-रे के लिए स्ट्रेचर पर ले जाते हुए परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी की एक्स-रे मशीन को रीड करने वाले उपकरण में खराबी आने पर मरीजों की परेशानी बढ़ गई। शनिवार को अस्पताल में आने वाले दर्जनों मरीजों को एक्स-रे के लिए सिटी के 10 किलोमीटर दूर अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया। मरीजों के साथ-साथ तीमारदार भी इस परेशानी से जूझते हुए नजर आए।

विज्ञापन


वहीं अंबाला कैंट में भी एक्स-रे करवाने वालों की संख्या काफी बढ़ गई। इसी बीच दोपहर के समय अस्पताल के स्ट्रेचर पर मरीज को पॉलीटेक्निक चौक पर एक्स-रे के लिए ले जाने का वीडियो वायरल हुआ। इसमें दिखाई दे रहा है कि एक्स-रे न होने पर तीमारदार मरीज को स्ट्रैचर पर ही करीब आधा किलोमीटर दूर अग्रसेन चौक के पास ले गए।
विज्ञापन


यह वीडियो खूब वायरल हुआ। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की भनक लगते ही जांच कमेटी गठित कर दी ताकि पता चल सके कि आखिर स्ट्रेचर अस्पताल से बाहर कैसे गया। वहीं तीमारदारों को बुलाकर भी उनसे जाने का कारण पूछा गया। उधर, अंबाला सिटी अस्पताल में सेंट्रल जेल से आए एक बंदी करतार को भी एक्स-रे करवाने के लिए अंबाला कैंट रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि मशीन खराब होने की बात बोलकर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में कुल चार एक्स-रे मशीनें है लेकिन उन मशीनों को रीड करने वाले उपकरण में ही खराबी आ गई थी। ऐसे में दिल्ली से संबंधित पार्ट मंगवाया गया था। जलभराव के चलते वो देरी से पहुंचा। इससे मशीनें नहीं चली और शनिवार को सुबह से दोपहर तक मरीजों को अंबाला कैंट रेफर किया गया। दोपहर बाद मशीन दुरुस्त हो गई और एक्स-रे की बिगड़ी सुविधा भी पटरी पर लौट गई।


एक्स-रे मशीन को रीड करने वाले उपकरण में खराबी आ गई थी और दिल्ली से पार्ट मंगवाकर मशीन को चालू करवा दिया है। स्ट्रेचर पर मरीज को ले जाने वाली वीडियो का मामला संज्ञान में आया था। मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी है। अपने स्तर पर मरीज को पूछा तो उन्होंने अपनी गलती मानी है कि उन्होंने न तो एंबुलेंस को फोन किया न ही स्टाफ को सूचित किया। उन्हें अंबाला कैंट भेजा गया था। मरीज छत से गिर गया था और हादसे के बाद एंबुलेंस में ही अस्पताल आया था। - डॉ. संगीता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल अंबाला शहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed