फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Recruitment announcement, life spent in preparation

भर्ती का एलान, तैयारी में लगाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Recruitment announcement, life spent in preparation
अंबाला सिटी। सरकार ने अगस्त माह से सेना की भर्ती शुरू करने का एलान कर दिया है। इससे सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं में काफी उत्साह है और अब वह जी जान से तैयारी करने में जुटे गए हैं। इसके अलावा एनसीसी के कैडेट्स भी सेना भर्ती की तैयारी करने में लगे हुए हैं। ताकि सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सौभाग्य प्राप्त कर सकें। बता दें कि कोरोना के कारण करीब पिछले दो साल से सेना में भर्ती बंद कर दी थी। अब कोरोना का खतरा काफी कम हो गया है तो युवाओं की मांग पर सरकार की ओर से एक बार फिर सेना भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

युवाओं में है काफी उत्साह
कोरोना के कारण काफी समय से सेना की भर्ती बंद थी। इससे सेना में भर्ती होने का सपना देख युवाओं का सपना टूट रहा था, क्योंकि उनकी उम्र निकली जा रही थी। ऐसे में अब अगस्त से भर्ती शुरू होने से युवाओं में उत्साह है।
विज्ञापन

दिपांश खत्री, युवा।
सेना में भर्ती होना चाहते हैं कई युवा
सेना में भर्ती होना कई युवाओं का सपना है। बहुत से युवा लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की राह देख रहे हैं। अब जब भर्ती प्रक्रिया खुलने वाली है तो इससे सभी युवा उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तवनीत सिंह।
और अधिक अभ्यास करेंगे
भर्ती प्रक्रिया अगस्त माह से शुरू होने वाली है। इससे युवा काफी उत्साहित हैं। हमारी ओर से भर्ती की पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गई थी। अब और अधिक अभ्यास करेंगे। ताकि सेना मेें भर्ती होने का सपना को पूरा हो सके।

पूरा होगा युवाओं का सपना
अगस्त से लेकर दिसंबर तक सेना की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। पहले कोरोना काल के कारण भर्ती प्रक्रिया बंद थी। उम्मीद है कि सरकार ने एलान किया है तो भर्ती प्रक्रिया में युवाओं का चयन होगा। इससे बहुत से युवाओं का सपना पूरा हो जाएगा।
-निखिल राणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed